उत्तराखंड

नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी का आभार जताने सड़क पर उतरेंगे 10 हजार युवा..

भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल रैली..

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून लागू करने पर उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने के लिए एक विशाल आभार रैली का आयोजन हल्द्वानी में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा किया जाएगा, जिसमे सीएम धामी शिरकत करेंगे। ये जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने दी।

फाइल फोटो

उन्होंने बताया नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से 10 हजार युवा कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताएंगें। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है।

फाइल फोटो

युवाओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाया है लिहाजा युवा उनका आभार करने के लिए बेहद उत्साहित है।

फाइल फोटो

इसलिए बुधवार को रामलीला मैदान में युवा आभार रैली आयोजित की जा रही है। वही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून से माफियाओं को खत्म करने का काम किया गया है, इसलिए भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार रैली का आयोजन कर रही है।
—————————————

फाइल फोटो

“सीएम धामी का कार्यक्रम…
01 मार्च, 2023 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 01 मार्च को प्रातः 11:35 बजे खटीमा, हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:25 बजे रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘आभार रैली’ में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 03:45 पर गौलापार हैलीपेड हल्द्वानी से टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!