Uncategorized
“गढ़वाल के जिलों में 106 दारोगा इधर से उधर, कुछ पहाड़ से उतरे, कुछ चढ़ाए गए पहाड़…
हरिद्वार से कई एसएसआई और चौकी प्रभारियों के नाम भी शामिल, कई पुराने चेहरों ने की वापसी.

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: आईजी गढ़वाल कार्यालय की ओर रेंज स्तर पर दारोगाओं के तबादलों की एक और लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 106 दारोगाओं को इधर से उधर किया गया है। पहाड़ के जिलों से कुछ दारोगाओं को मैदान के जिलों में भेजा गया है।
जबकि मैदान से कुछ दारोगाओं को पहाड़ चढाने की कोशिश की गई है। हरिद्वार से स्थानांतरित होने वाले दारोगाओं में कई एसएसआई, चौकी प्रभारी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी व अन्य दारोगा शामिल हैं। जबकि कुछ पुराने चेहरों ने कई साल बाद हरिद्वार व देहरादून में वापसी की है।




