अपराधउत्तराखंड

चर्चित रिलायंस डकैती के मास्टरमाइंड “डीएसपी” को हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई दून पुलिस..

पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में एक और बड़ी कामयाबी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है आरोपी डीएसपी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: राजधानी के रिलायंस शोरूम डकैती कांड में शामिल एक कथित डीएसपी को दून पुलिस हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई। आरोपी सांगली महाराष्ट्र के रिलायंस शोरूम में हुई डकैती का मास्टरमाइंड है।

फाइल फोटो

आरोपी को देहरादून लाकर पूछताछ की जा रही है, जिसमे पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है। डीएसपी के मुंह से कई राज उगलने की भी संभावना है।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि सांगली महाराष्ट्र के रिलायंस शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटो

आरोपी ने महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एसपी बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर रिलायंस शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया था और देहरादून में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था।

फाइल फोटो

उन्होंने बताया देहरादून डकैती से पूर्व आरोपी ने ज्वैलरी शोरूम की रैकी की थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी पुलिस के हाथ लगी है। कुछ और सवालों का जवाब मिलना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!