अपराधहरिद्वार

“भैंस के मीट की आड़ में गोकशी का खेल बेनकाब: पिरान कलियर में 341 किलो गौमांस संग 4 गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में अवैध गोकशी के खिलाफ पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 341.21 किलोग्राम गौमांस, पशु कटान उपकरण, एक मोटरसाइकिल और डीप फ्रीजर बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवंश संरक्षण स्क्वाड व स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती पिरान कलियर में इमरान पुत्र हनीफ व मौंफीक पुत्र फुरकान की मांस की दुकानों पर भैंस के मीट की आड़ में गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम की छापेमारी…..
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित गोवंश संरक्षण स्क्वाड व थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्लैब, लकड़ी के गुटकों और लोहे के कुंडों में भारी मात्रा में गुलाबी रंग का पीली चर्बी युक्त मांस बरामद हुआ। इसके अलावा खाल उतरा पशु सिर, पशु के खुर व अन्य अवशेष भी मिले। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में समीर पुत्र वहीद, सावेज पुत्र फुरकान, मौंफीक पुत्र फुरकान व
दानिश पुत्र मशरूर निवासी पिरान कलियर शामिल है।बरामदगी….
341.21 किलोग्राम गौमांस
पशु कटान उपकरण
मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (UK17L2861)
एक डीप फ्रीजरकार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…..
1:- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, थाना पिरान कलियर
2:- एसएसआई सुनील दत्त पंत
3:- इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली
4:- उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह
5:- हेडकांस्टेबल संजय रावत
6:- कांस्टेबल प्रकाश मनराल
7:- कांस्टेबल भादूराम
गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम….
1:- उपनिरीक्षक शरद सिंह
2:- कांस्टेबल प्रवीण कुमार
3:- हे0कानि0 सुनील सैनी
4:- कांस्टेबल पवन कुमार
5:- कानि0 बृजकिशोर
6:- म0का0 लखमीरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!