हरिद्वार

लाखो का नाला बनाने की जल्दी में पेड़ हटाना भूल गए अफसर-ठेकेदार..

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढंडेरा में बन रहा देश दुनिया का अनोखा नाला..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
रुडकी: रुड़की-लक्सर हाईवे पर स्थित ग्राम ढंडेरा सीमा मे चार फिट चौड़े आर.सी.सी.के निर्माणाधीन नाले को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी विदेशी या आधुनिक तकनीक से नाले का निर्माण किया जा रहा है। शायद इसी वजह से नाले का निर्माण बलखाता व उचा-नीचा दिखाई दे रहा है। कुछ स्थानो पर नाला पुराने नाले के स्थान पर, तो कुछ स्थानों पर उससे हटकर नाले का निर्माण किया गया है। कमाल तो इस बात का है की कई स्थानो पर वन विभाग के सरकारी पेडों को नाले के बीच मे लिया गया है। यह कौन सी तकनीक है यह समझ से बाहर होने के कारण इसे “डिजिटल”तकनीक तसव्वर कर लिया गया है। इन्ही कारणों से नाले का निर्माण आपसी बहस का मुद्दा बन गया है। रोटी-रोजी कमाने मे व्यस्त आम आदमी को नाला निर्माण कार्य, विकास कार्य दिखाई दे रहा है लेकिन पिछले कई वषों से जल भराव की गंभीर समस्या से त्रस्त क्षेत्रवासी इस डिजिटल नाले को लेकर परेशान है कि जल की निकासी सडक से होगी या लोगों के घरों से..? चूंकि नाला तो वर्तमान स्थिति मे पानी की निकासी करने मे सक्षम होगा नही। बरसात का पानी नाले के बाद सडक पर बहेगा या फिर क्षेत्र की आबादी मे भरेगा। चूंकि नाले मे जो नाली जलनिकासी के लिए जुड़ी है बरसात मे उन्हीं नालियो से पानी वापस आबादी मे घुसेगा। क्षेत्रवासियो को बरसात आने से पहले ही अपनी तबाही का मंजर नजर आ रहा है। लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों को कुछ दिखाई नही दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!