
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रदेश में वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने में जुटी उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीओ डा. पूर्णिमा गर्ग के निर्देशन में एसटीएफ की एक टीम ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम के साथ मिलकर चार शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात वन तस्कर तोताराम का बेटा हरिद्वारी भी शामिल है। संयुक्त टीम पिछले एक महीने से तस्करों की हर हरकत पर नजर बनाए हुए थी और बाजपुर से उनका पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। यहां लक्सर में उन्हें धर दबोचा उनके कब्जे से टाइगर की दो खाल बरामद हुई हैं।
राज्य में वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मार्गदर्शन में एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर सीओ एसटीएफ डा. पूर्णिमा गर्ग ने निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बाजपुर दोराहा क्षेत्र से पीछा करते हुए हरिद्वार लक्सर क्षेत्र से चार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बंटी नाथ पुत्र अमर नाथ, निवासी घोसीपुरा, जिला हरिद्वार, रामधारी पुत्र बारमल निवासी लिसाडा जिला जालंधर पंजाब, श्याम लाल उर्फ काला पुत्र तारिया बावरिया निवासी बाँगी सुखियाबाद, होशियारपुर, पंजाब व हरिद्वारी पुत्र बीरबल उर्फ तोताराम बावरिया निवासी जिला नवाशहर पंजाब के रूप में हुई है। तस्करों के कब्जे से दो बाघ (टाइगर) की खाल व दो मोटर साईकिल स्पलेण्डर बरामद की गई है। सीओ डॉ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिए दोनों टीमें पिछले एक माह से कार्य कर रही थी।
गिरफ्तार वन्य जीव तस्करों में उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के सबसे कुख्यात व शातिर वन्य जीव तस्कर तोताराम का पुत्र हरिद्वारी लाल भी शामिल है। गिरफ्तार तस्कर पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है। तस्कर इस टाइगर की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है और किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ जारी है। इस मामले में सिपाही महेन्द्र गिरी व किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही है।
———————————-
इस साल की छठी कार्रवाई…..
साल 2022 में वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखंड की यह छठी कार्रवाई है। सीओओ डॉ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि पूर्व में पांच मामलों में 6 वन तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक लेपर्ड की खाल, एक पैंगोलिन की खाल, भालू का पिथ बरामद किया जा चुका है| इससे पूर्व वर्ष 2021 ने पांच मामलों में 12 जीव जंतु तस्करों को गिरफ्तार कर 8 लेपर्ड की खाल व दो हाथी के दांत बरामद किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष ही एसटीएफ ने खूंखार जीव जंतु तस्कर तोताराम को गिरफ्तार किया गया था।
————————————–
जनता से अपील….
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्रवाई के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। आगे भी एसटीएफ वन्यजीव तस्करों के विरूद्व कार्रवाई करती रहेगी।
————————————–
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण….
1:- बण्टी नाथ पुत्र अमर नाथ, निवासी घोसीपुरा, थाना बंग्ला, जिला हरिद्वार।
2:- रामधारी पुत्र बारमल, निवासी लिसाडा, थाना लिसाडा, तहसील बिल्लौर, जिला जालंधर , पंजाब।
3:- श्याम लाल उर्फ काला पुत्र तारिया बावरिया, निवासी बाँगी चै सुखियाबाद, होशियारपुर, पंजाब।
4:- हरिद्वारी पुत्र बीरबल उर्फ तोताराम बावरिया, निवासी बल्लाचोर, जिला नवाशहर, पंजाब।
————————————-
अभियुक्तगणों से बरामदगी का विवरण…..
1:- 02 बाघ (टाइगर) खाल
2:- 02 मोटर साईकिल स्पेलेण्डर एक बिना नम्बर व एक मो0सा0संख्या- UK08 AY 0692
—————————————
एसटीएफ टीम….
1:- निरीक्षक एम0पी0सिंह
2:- उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
3:- का. महेन्द्र गिरी
4:- का. किशोर कुमार
5:- का. रियाज अख्तर
6:- का. मनमोहन सिंह
7:- का. संजय कुमार
8:- का. जगपाल सिंह
9:- का. गुरवंत सिंह
10:- का. सुरेन्द्र कनवाल
————————————–
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग टीम….
1:- रूप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी, पीपल पड़ाव रेंज
2:- वन दरोगा श्री कैलाश चन्द्र तिवारी, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग
3:- वन दरोगा श्री संदीप सोठा, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग
4:- वन दरोगा श्री दिनेश शाही, पीपल पड़ाव रेंज
5:- वन आरक्षी सुरेन्द्र सिंह, वाईल्ड क्राईम कन्ट्रोल युनिट कुमाऊँ
6:- आरक्षी चालक राहुल कनवाल, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग