अपराधहरिद्वार

गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़, हंगामा..

वाहन हटाने के लिए कहने पर हुआ झगड़ा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान नाचते-गाते श्रद्धालुओं का वाहन आइसक्रीम पार्लर के सामने से हटाने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने लाठी डंडे लेकर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़ कर डाली। कारोबारी के साथ भी मारपीट भी गई। जिससे चौक पर अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में एक लड़का घायल हुआ है। मामला हरिद्वार में ललतारौ पुल क्षेत्र का है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
गुरुवार देर रात श्रद्धालुओं का एक जत्था भजन की धुन पर नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहा था। ललतारौ पुल के पास श्रद्धालुओं का आइसक्रीम पार्लर के सामने रुक गया और श्रद्धालु नाचने-झूमने लगे। जिससे आइसक्रीम पार्लर का रास्ता रुक गया। बताया गया कि पार्लर संचालक ने वाहन थोड़ा आगे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुछ युवक लाठी डंडे लेकर आए और पार्लर में तोड़फोड़ कर डाली। व्यापारी के साथ भी धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई। पार्लर कर्मचारियों पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। व्यस्ततम चौराहे पर झगड़ा होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि झगड़े में एक किशोर चोटिल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।।                               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!