अपराधहरिद्वार

शराबी ने आधी रात को उड़ाई पुलिस की नींद, चुनावी रंजिश में दो गुटों में चली लाठी और तलवारें, आठ घायल..

एक कॉल के बाद रात भर दौड़ती रही जिले की पुलिस, आतिशबाजी के बीच कई जगह सिर फुटौव्वल..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
नितिन गुड्डू-हरिद्वार: दीपावली की रात एक शराबी ने जिले भर की पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी। शराब के नशे में धुत होकर उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उसे किसी ने गोली मार दी है। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। कई घंटे बाद पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ से शराबी को ढूंढ निकाला गया।

झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने वाला शराबी..

वहीं पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर शाहपुर गांव में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और तलवारें चलने से करीब 8 लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्ष कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से जुड़े होने के चलते उन्होंने वेद मंदिर पहुंचकर अपने अपनी बात रखी। इसके अलावा धनपुरा में भी झगड़ा हुआ है। पुलिस अलग-अलग तहरीरों पर मुकदमें दर्ज करने में जुटी हुई है।
पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसे किसी ने गोली मार दी है। इतनी बात कह कर उसकी कॉल कट गई। वापस कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई। बात करने वाले व्यक्ति की आवाज भी डगमगा रही थी, इसलिए पुलिस को लगा कि वाकई किसी ने कॉल करने वाले को गोली मार दी है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी थाना कोतवाली की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद पथरी थानाध्यक्ष पवन डिमरी को फूलगढ़ में एक शराबी सड़क किनारे हाथ में पत्थर लेकर उत्पात मचाता मिला। बातचीत में उसने कबूल किया कि उसने नशे में धुत होकर झूठी सूचना दी थी पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में उसका चालान किया। वहीं, दूसरी तरफ शाहपुर गांव में बाण गंगा सीट से जिला पंचायत सदस्य परविंदर कौर के पति संजय सरदार और पूर्व प्रधान भगवान सिंह पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल, पूर्व प्रधान भगवान सिंह पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान के चुनाव में संजय सरदार पक्ष ने उनके बजाय दीपक सैनी का समर्थन किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी और फिर लाठी-डंडों के साथ मारपीट हो गई तलवार और कृपाण लगने से कई लोग घायल हो गए। बारी-बारी से दोनों ही पक्ष वेद मंदिर पहुंचे और स्वामी यतीश्वरानंद के सामने अपनी बात रखी। स्वामी ने दोनों को फटकार लगाते हुए झगड़ा न करने की हिदायत दी और आपस में बैठकर सुलह करने के लिए कहा। इस मामले के अलावा धनपुरा में भी दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले आतिशबाजी के बीच हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों ही गुट में पथरी थाने पहुंच कर एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी। पथरी थानाध्यक्ष पवन डिमरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!