राजनीतिहरिद्वार

भाजपा के हुए पार्षद अनुज सिंह, कांग्रेस नेता धर्मपाल ठेकेदार के नेतृत्व में सैकड़ों ने ली सदस्यता..

हरिद्वार से देहरादून पहुंचा 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सीएम धामी, सांसद निशंक व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने किया स्वागत..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: हरिद्वार के राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह अपने पिता धर्मपाल सिंह ठेकेदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। हरिद्वार से 50 से अधिक गाड़ियों का काफिला देहरादून पहुंचा और भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। लोगों का विश्वास बढ़ने के साथ ही भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्षद अनुज सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दौर युवाओं का है। आशा जताई कि हरिद्वार के विकास के लिए वह अब नई ऊर्जा के साथ और तेज गति से कार्य करेंगे। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे धर्मपाल ठेकेदार के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कुनबा बढ़ने से निसंदेह भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व सुरेश राठोर भी मौजूद रहे।इन कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता………
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मपाल ठेकेदार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने वाले में प्रमुख रूप से राजन मेहता, पार्षद अनुज सिंह, मनोज प्रधान, भोला कोचर, युद्धवीर सिंह, अगम कुमार, योगेंद्र शर्मा, कुंवर बाली, अजय बजाज, सहदेव सिंह एडवोकेट, अनिल ठकराल, पवन सिंह, मोहन प्रधान, संजीव वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, जॉनी, हरीश सेठी, सुंदर पाल, शेरा बिल्डर, शुभम भारद्वाज, गुरलाल सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!