अपराधउत्तराखंड

गर्ल्स हॉस्टल में रंगाई-पुताई करने वाला निकला शातिर चोर, छात्राओं के सामान पर किया था हाथ साफ..

पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, लाखों के जेवर और नकदी बरामद..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
चमोली: गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के जेवर और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वह गर्ल्स हॉस्टल में रंगाई पुताई करने वाला ही निकला। लेफ्टिनेन्ट कर्नल गुंजन पाठक पुत्र गणेश चन्द्र पाठक निवासी वार्डन अलकनन्दा गर्ल्स हॉस्टल, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर पर सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नव वर्ष वह परिवारसहित अपने घर श्रीनगर से देहरादून गए थे। 15 जनवरी को जब वह श्रीनगर वापस लौटे तो उनको घर में बेडरूम के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, और लॉकर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। सूचना रिपोर्ट के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांचपड़ताल शुरू की।

फाइल फोटो: एसएसपी श्वेता चौबे

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल व प्रभारी निरीक्षक की टीम ने मुखबिर मामूर किए और सर्विलान्स की मदद से घटना का 08 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी मोहम्मद आरिफ को मय चोरी किए गए शत-प्रतिशत सामान के साथ एन.आई.टी. श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया और जेल भेज दिया। गढ़वाल यूनिवर्सिटी स्टॉफ ने घटना के सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पौड़ी पुलिस की कुशल कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पूर्व में उसके द्वारा ग्लास हाउस श्रीनगर के पास एक घर में घुसकर ज्वैलरी आदि की चोरी की गयी थी। साथ ही बताया कि वह घरों में रंगाई-पुताई का कार्य करता है और रंगाई पुताई के दौरान घरों की रेकी कर बन्द मकानों में घुसकर अलमारी व संदूकों का ताला तोड़कर ज्वैलरी आदि चुराता था।
—————————————
अभियुक्त का नाम पता….
• मोहम्मद आरिफ (उम्र-25 वर्ष)  पुत्र मुर्सलिन, निवासी ग्राम-गदेवडा, देहरादून रोड़, छुटमलपुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0।
————————————–
बरामद माल…….
1. एक मंगलसूत्र पीली धातु (सोने) का
2. एक नेकलेस पीली धातु (सोने) का
3. दो जोड़े कुल 04 कान की बाली पीली धातु (सोने) के
4. दो चेन पीली धातु (सोने) के
5. एक डॉयमण्ड रिंग पुरुष पीली धातु (सोने की)
6. एक अंगूठी महिला पीली धातु (सोने की ) नग लगे हुए
7. दो माँग टीका पीली धातु (सोने के)
8. दो डॉयमण्ड जड़े कान के टोप्स पीली धातु (सोने) के
9. एक जोड़ी कान के टोप्स पीली धातु (सोने) के
10. एक पैण्डेण्ट पीली धातु (सोने) का
11. एक कड़ा सफेद धातु (चाँदी) का
12. दो जोड़ी पैर की पाजेब सफेद धातु (चाँदी)
(कुल कीमत करीब रू0 4,50,000/-)*
————————————
पुलिस टीम……
1. क्षेत्राधिकारी श्री श्याम दत्त नौटियाल
2. प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान
3. उपनिरीक्षक श्री अजय भट्ट
4. आरक्षी 228 ना0पु0 जितेन्द्र सिंह रावत
5. आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
6. आरक्षी 121 ना0पु0 कमल सिंह रावत
7. आरक्षी 30 ना0पु0 सुन्दर सिंह
8. आरक्षी 357 ना0पु0 राजेन्द्र सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!