हरिद्वार

मुस्लिम फंड संचालक फरार होने की खबर से निवेशकों में हड़कंप, उमड़ी भीड़..

ज्वालापुर मेन रोड पर लोगों ने काटा हंगामा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर एक मुस्लिम फंड संचालक के फरार होने की खबर से पैसे जमा कराने वाले निवेशकों में हड़कंप मच गया। दो दिन से दफ्तर नहीं खुलने पर रविवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग मुस्लिम फंड के दफ्तर पहुंच गए और पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। बताया गया है कि मुस्लिम फंड में ज्वालापुर समेत आसपास के हजारों लोगों ने अपने खाते खुलवाए हुए हैं और वह रोजाना अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा फंड में जमा करते हैं। जरूरत पड़ने पर रकम निकाल ली जाती है। इस्लाम में ब्याज लेना और देना मना है, इसलिए मुस्लिम फंड में ब्याज रहित लेनदेन किया जाता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग बरसों से मुस्लिम फंड में अपनी रकम जमा कराते आ रहे हैं। ऐसा बताया गया है कि दो दिन से दफ्तर नहीं खोला। रविवार की सुबह बहुत तेजी के साथ यह चर्चा शुरू हो गई कि मुस्लिम फंड संचालक भाग गया है। जिस पर एक दूसरे से सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मेन रोड पर फंड कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा किया। हालांकि बताया गया है कि मुस्लिम फंड संचालक का किसी व्यक्ति से करोड़ों का लेनदेन होने के चलते विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण संचालक ने अपना मोबाइल भी बंद किया हुआ है और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ हजारों निवेशक परेशान हैं और उनके दिल की धड़कन ए बढ़ी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!