गणतंत्र दिवस पर तिरंगा स्कूल-मदरसों पर लहराया तिरंगा, एडवोकेट रीमा सम्मानित..
देश के वीर सपूतों को किया नमन..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार सहित शैक्षिक सस्थानों, सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया, इस दौरान लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। साथ ही आजादी के वीर सपूतों को याद किया और उनके बारे में बताया। पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, एसएसपी अजय सिंह और डीआईजी द्वारा डीजीपी कार्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को दिए गए। जिसमे हरिद्वार की एडवोकेट रीमा शाहीम को समाज में जागरूक करने व महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसको लेकर रीमा ने एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ निहारिका सेमवाल, पीआरओ विपिन पाठक का आभार जताया।
74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर माननीय राज्यपाल सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पदक जनपद हरिद्वार से निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून मे प्रदान किया गया।
1-श्री आशीष कुमार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
2-श्री प्रदीप कुमार सिंह मुख्य आरक्षी प्रोन्नत यातायात जनपद हरिद्वार
3-श्री कपिल देव आरक्षी नागरिक पुलिस
4-श्री राकेश कुमार मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस
5-श्री विकास त्यागी आरक्षी नागरिक पुलिसवही ज्वालापुर सराय के न्यू ऑक्सफोर्ड अकैडमी जूनियर हाई स्कूल के झंडारोहण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनीष कुमार, हाजी मोहम्मद कासिम, मुशर्रफ अंसारी, हाजी शमशाद, इरशाद ठेकेदार, मन्नान अंसारी, नवाब अंसारी, हाजी मीरू, विपिन जोशी, वीरम सिंह यादव, टीना मैम, सारिका मैम, मोनिका चौधरी, पूनम संगीता, तरुण साहनी, रीतू आदि तकरीबन 500 आदमी शामिल रहे।
इसके साथ ही ईदगाह मार्ग ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया में 74 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें “भूत शुद्धि क्रिया द्वारा चेतना विकास” नामक पुस्तक का विमोचन मौलाना मो. आरिफ व महर्सी गज अरविंद और हाजी समीउल्लाह अंसारी द्वारा किया गया।
इस मौके पाए मास्टर साजिद हसन, मास्टर आज़म, मौलाना मो. साजिद, हाफिज उस्मान, मौलाना मुसर्रत अली, मुफ्ती रिजवान साहब व मदरसे के सभी अध्यपकों व सभी विद्यार्थीयों ने भाग लिया। इस अवसर पर देश की अखंडता और अमनो सलामती के लिए दुआएं भी मांगी गई।
वही 26 जनवरी को ही बसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लोगो ने बसंत पंचमी पर पतंबाजी का खूब लुत्फ उठाया। मौसम साफ होने के चलते लोग सुबह तड़के से ही छतों पर चढ़ गए और देर शाम तक जमकर पतंबाजी की।