
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
:-गुर्जर समाज ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला…
रूड़की: गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगों ने मौहल्ला गणेशपुर में स्थानीय भाजपा विधायक का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गौरतलब है कि 4 दिन पूर्व रूड़की नेहरू स्टेडि़यम में सूबे के मुख्यमन्त्री आये थे। उस समय पार्षद प्रद्यूमन सिंह मुख्यमन्त्री को स्टेज पर एक ज्ञापन देने जा रहे थे, उसी समय भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने स्टेज पर ही उनका हाथ पकड़कर दूसरी ओर कर दिया था। इस उपेक्षा के कारण गुर्जर समाज भाजपा विधायक से नाराज है। इस कारण आज गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगों ने गणेशपुर में इकट्ठा होकर भाजपा विधायक का पुतला फूंका था। इस मौके पर सुमित तोमर, गुड्डू, रफल सिंह व अनिल आदि काफी लोग मौजूद रहे।
:- कलियर में महिला से सामूहिक दुराचार…
रूड़की: थाना पिरान कलियर में एक महिला को गांव के ही 2 युवकों ने पकड़ लिया, इसके बाद दोनों युवक महिला को गन्ने के खेत में ले गये। महिला के विरोध करने पर दोनों युवकों ने पहले उसे गन्नों से पीटा और इसके बाद उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना की बाबत पुलिस ने पहले महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के गांव नगला पलूनी निवासी मोंटू व अंकित हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
:-पुलिस की मुखबिरी के शक में किया था हमला..
रूड़की: गत 2 दिन पूर्व बाप बेटी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत ग्राम सफरपुर का है। घटना की बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि इस हमले में कुरबान व उसकी पुत्री साहिबा घायल हो गये थे। पीडि़त कुरबान का आरोप है कि पुलिस की मुखबिरी के शक में यह हमला गांव के ही अफजाल, शफीक व छोटू द्वारा किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।