
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गौकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को 280 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली रानीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में मुसर्रत के घर मुसर्रत व अन्य व्यक्तियों द्वारा गोकशी की गई है। सूचना पर थाना रानीपुर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से अयूब और मोहम्मद अजीम को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लगभग 280 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी के उपकरण दो लोहे की छुरियां, दो कुल्हाड़ी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एक लकड़ी का गुटका व एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पल्ली (बैनर) बरामद हुआ। जबकि एक आरोपी मुसर्रत मौके से फरार हो गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
————————————–
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त…
1:- अयूब पुत्र मिददू निवासी मोहल्ला शोखियान थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष।
2:-मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी मोहल्ला पठानपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
————————————–
फरार आरोपी…
मुसर्रत पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
————————————–
बरामदगी…..
1:- लगभग 280 कि0 ग्रा0 गोमांस।
2:- दो लोहे की छुरियां।
3:- दो कुल्हाड़ी।
4:- एक लकड़ी का गुटका।
5:- एक इलेक्ट्रोनिक तराजू।
————————————
पुलिस टीम…..
1:- उ0नि0 अरविंद रतूड़ी चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली रानीपुर।
2:- उ0नि0 अमित नौटियाल।
3:- का0 संदीप सेमवाल।
4:-का0 अजय कुमार।