नशे के खिलाफ पौड़ी पुलिस की जंग पर सीएम गदगद..
कंडोलिया मैदान में लगाए गए स्टॉल पर सीएम ने किया निरीक्षण, एसएसपी श्वेता चौबे ने पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की दी जानकारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी: नशे और साइबर अपराध पर लगातार प्रहार कर रही पौड़ी पुलिस की कार्यशैली को देख मुख्यमंत्री गदगद हो गए। कंडोलिया मैदान पर लगाए गए पौड़ी पुलिस के स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान उन्होने पुलिस कार्यशैली की सराहना भी की। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने विभिन्न अभियानों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पौड़ी जिले में पहुंचे। इस दौरान वह कंडोलिया मैदान में पहुंचे। यहां पर पौड़ी पुलिस की ओर से गौरा शक्ति मोड्यूल, साइबर जागरूकता एवं नशे के खिलाफ पौड़ी पुलिस की ओर से शुरू किए गए अभियान के संबंध में स्टॉल लगाया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी ली।
एसएसपी श्रीमती यवेता चौबे ने बताया कि अब तक इस एप से 15565 महिलाएं जुड़ चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने पौड़ी पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को नशा मुक्त करने की दिशा में सभी को मिलकर काम करना है। साथ ही साइबर अपराध को भी रोकना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता_चौबे ने कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के ANTF के मोबाइल नंबर 7060470047 पर सूचना दिए जाने सभी को प्रेरित किया जा रहा है। ताकि उनको ठगी का शिकार होने से बचाया तजा सके।