अपराधहरिद्वार

संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की जान के दुश्मन बने रिश्तेदार, जानलेवा हमला करने पर दो आरोपी गिरफ्तार..

जमीन कब्जाने के लिए पहले भी कर चुके फर्जीवाड़े का प्रयास, बेऔलाद पीड़िता को इंसाफ दिलाने में जुटी पुलिस..

पंच👊नामा-ब्यूरो
केएस चौहान, हरिद्वार: जमीन जायदाद हड़पने के लिए एक बेऔलाद बुजुर्ग महिला के रिश्तेदार ही उसकी जान के दुश्मन बन गए। आरोपियों ने मिलकर महिला पर आत्मघाती हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद का है। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी वृद्धा की जमीन कब्जाने के लिए फर्जीवाड़े का प्रयास कर चुके हैं।
बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि ग्राम मुस्तफाबाद में एक 65 वर्षीय विधवा रहमतुन्नी पुत्री जफरा अकेले रहती है। उसकी कोई संतान नहीं हैं। जिसके पर 11 बीघा जमीन है। उसके दूर के रिश्तेदार रईस और उसके दो बेटों शौकीन व तौसीफ ने पिछले साल वृद्धा की भूमि पर कब्जा करने की नियत से फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया था। मकान हड़पने की नियत से मकान का सामान गायब कर बेचने का प्रयास भी किया गया था। इस संबंध में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सोमवार को आरोपी ने मिलकर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए रईस व तोसीफ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि शौकीन की तलाश जारी है। जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!