भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों और सेना के जवानों को बांधी राखी..
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी बांधा रक्षासूत्र..

पंच👊नामा
रुड़की: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के दिशानिर्देश पर महिला मोर्चा की सुभाषनगर मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी के नेतृत्व में सुभाष नगर मंडल की सभी महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति समेत पुलिस अधिकारी और सेना के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी ने कहा कि हमारे पुलिस भाई 24 घंटे धूप, बारिश, दिन, रात हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, दिन-रात हमारी रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सूत्र बांधकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यह सूत्र किसी की रक्षात्मक जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने बताया पहले सभी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को राखी बांधी।
इसके बाद रुड़की पुलिस के अधिकारियों और सेना के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर इस पवित्र त्यौहार की बधाई दी। इस मौके पर जिला मंत्री आशा धस्माना, मंडल कोषाध्यक्ष रचना, मंडल कार्यालय प्रभारी छाया, मंडल मंत्री सरोजिनी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।