हरिद्वार

एचआरडी के भ्रष्टाचार पर सुराज सेवा दल कार्यकर्ताओं ने किया हल्ला बोल, धरना देकर किया प्रदर्शन..

अध्यक्ष रमेश जोशी का आरोप, रसूखदारों के अवैध निर्माण पर छूट, आम लोगों पर की जा रही कार्रवाई, वीसी अंशुल सिंह ने दिलाया निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एचआरडीए पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सुराज सेवादल ने हरिद्वार एचआरडीए कार्यक्रम पर प्रदर्शन किया, साथ ही वीसी अंशुल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि पूरे जनपद में अवैध निर्माण जोरों से चल रहे हैं। रसूखदार लोगों के लिए नियमों को दरकिनार कर बड़े-बड़े होटल, कॉम्प्लेक्स आदि का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर एचआरडीए भेदभाव पूर्ण नीति अपना रहा है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं किए जाने से एचआरडीए की कार्यशैली पर आम जनता सवाल खड़े कर रही है। जबकि मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग के लोगों के द्वारा किए जा रहे निर्माण के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर दी जाती है। रमेश जोशी ने कहा कि विभाग की इस भेदभाव पूर्ण नीति को सुराज सेवा दल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते लोग विभागों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों को जनता की शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण त्वरित रूप से करना चाहिए। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। रमेश जोशी ने कहा कि राजनीतिक रसूखदार लोगों के अवैध निर्माण पर भी विभाग को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे विभाग की अच्छी कार्यशैली जनता के बीच लोकप्रिय हो। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन वीसी अंशुल सिंह को सौंपा। वीसी अंशुल सिंह ने सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवैध निर्माण पर समान रूप से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में आशीष सैनी, ललित श्रीवास्तव विजेंद्र, राजू मिश्रा, सतीश मिश्रा, अजय मौर्य, सैन्डी, देवेंद्र सिंह, इन्तजार, नफीस, मनव्वर, सलमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!