पंच👊नामा-ब्यूरो
नितिन गुड्डू, हरिद्वार (ग्रामीण) रात के अंधेरे में दीवार बांधकर गुरुद्वारे में चोरी कर रहे चोरों ने कीमती सामान और नकदी खोजने के चक्कर में पवित्र ग्रंथ और सामग्री का अपमान कर डाला। मामला पथरी थाना क्षेत्र के दीनारपुर गांव का है। आंख खुलने पर ग्रंथी ने शोर मचाया और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसके कुछ साथी फरार हो गए। गुरुद्वारे में धार्मिक ग्रंथ के अपमान की जानकारी मिलने पर सिख समुदाय के लोगों में आक्रोश पनप किया और उन्होंने पथरी थाने का घेरा होकर विरोध प्रदर्शन किया।
मामला तूल पकड़ने पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया और बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
—————————————-
दीनारपुर गांव स्थित गुरुद्वारे में सोमवार की रात कुछ चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गुरुद्वारे में रखी धार्मिक पुस्तकों को अस्त व्यस्त कर दिया और उनका अपमान किया। आवाज सुनकर गुरुद्वारे के ग्रन्थी की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया।
उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया जबकि उसके बाकी साथी फरार हो गए ग्रन्थी की सूचना पर गांव के बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पथरी थाने पहुंचकर धार्मिक ग्रंथो के अपमान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कुलदीप की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी आशीष पुत्र रामकिशन निवासी अहमदपुर ग्रंट को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अशोक रावत ने बताया कि आरोपी की अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
—————————————-
“पुलिस टीम…..
1-उ.नि.महेंद्र पुंडीर
2-कां.1298 राजीव
3-कां.1187 ब्रह्मदत्त जोशी
