क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान ने लापरवाह थानेदारों की लगाई क्लास, टाइम काटने के बजाय काम करने की हिदायत..
क्राईम मीटिंग में कसे पेंच, गैंगस्टर में एक्ट में गिरफ्तारी के निर्देश, पुलिसिंग में अपना हुनर दिखाने वाले 25 पुलिसकर्मी सम्मानित..
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने क्राइम मीटिंग में थानावार समीक्षा करते हुए लापरवाह थानेदारों की क्लास लगाई। गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारी न होने पर नाराज़गी जताते हुए सुधार की हिदायत और कार्रवाई की चेतावनी दी। केस वर्कआउट व पुलिसिंग में अपना हुनर दिखाने पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान सहित 25 पुलिसकर्मियों को पुलिस मैन ऑफ द मंथ से सम्मनित किया गया।
एसएसपी ने कहा कि चेकिंग केवल दिखावे के लिए न हो, ग्राउण्ड पर काम दिखाई देना चाहिए। सीओ इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहे हैं जो ठीक नहीं। सीओ अपनी जिम्मेदारी समझें। संदिग्ध लोगों एवं वाहनों की चेकिंग निरंतर करें।
इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो। सीओ भी खुद चैकिंग सिड्यूल सेट करें व समय समय पर चेक करें। जनपद में नियुक्त क्षेत्राधिकारी पुराने पैंडिंग केस के सम्बन्ध में अभियोजन कार्यालय से समन्वय स्थापित कर पत्रावलियों को समय से माननीय न्यायालय में भेजना सुनिश्चित करें।
ताकि पीड़ित को सही समय पर न्याय मिल सके। सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि 25% स्टाफ रात के समय थाने में मौजूद रहे ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर फोर्स की जरूरत पड़ने पर तत्काल फोर्स को रवाना किया जा सके।
इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो। थाना प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें की थाना बैरकों में जवानों के लिए शौचालय, स्नानागार एवं भोजनालय सही दशा में हों और जवानों को पोष्टिक भोजन मिले। जवानों की सुख-सुविधाओं का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी।
जनपद में जब भी वीआईपी अथवा उच्चाधिकारी का भ्रमण कार्यक्रम हो तो सम्बन्धित थाना प्रभारी प्रत्येक दशा में क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए सड़कों पर दिखाई दें। पुलिसिंग केवल कागजों में नहीं, बल्की फील्ड में दिखनी चाहिए। कुछ थाने केवल समय काट रहें हैं। उनका काम दिखना चाहिए।
थाना क्षेत्रों में अधीनस्थ क्या काम कर रहे हैं थाना प्रभारी के नॉलेज में होना चाहिए। लेकिन कुछ थाना प्रभारी लापरवाह होकर बैठे हुए हैं। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त के बाहर है। प्रोफेशनल पुलिसिंग होनी चाहिए।
हत्या, लूट, डकैती आदि एसआर केस संबंधी प्रकरणों में जिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी है, उसमें बिल्कुल देरी न करें। न्यायालय वाले मामले सीरियसली लें। हाई कोर्ट या अन्य कोर्ट के मामले थानाध्यक्ष खुद फॉरवर्ड करें।
इसमें गलती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये नही होना चाहिए कि गैंगस्टर लगने के बाद आदमी बेल आउट होकर गायब हो जाए। पुलिस का काम केवल मुकदमा लिखाकर शांत बैठ जाना नहीं है बल्कि उसमें कड़ी कार्रवाई करना है।
कोई भी ट्रैक्टर ट्राली जिसमें सामग्री लदी हुई हो, सड़क पर खड़ा नहीं होगा। प्रॉपर जगह पर खड़ी की जाए। कोहरे में इनकी वजह से कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं। इनमें रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
मीटिंग में एसपी क्राइम अजय गणपति, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात एसके सिंह, एएसपी लक्सर मनोज ठाकुर, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल, सीओ मंगलौर बीएस चौहान, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, सीओ यातायात राकेश रावत समेत सभी थाना कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
—————————————-
“माह नवम्बर के पुलिस मैन ऑफ द मंथ……
कोतवाली नगर
1- व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला
2- उ0नि0 संजीव चौहान —————————————-
कोतवाली ज्वालापुर
3- उ0नि0 आशीष नेगी
4- का0 09 ना०पु० रोहित बरोडिया
5- का0 861 ना०पु० संदीप
6- का0 838 ना०पु० अमित गौड़
—————————————-
थाना श्यामपुर
7- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
8- उ0नि0 अशोक रावत
9- का0 1522 ना०पु० अनिल रावत
—————————————-
कोतवाली लक्सर
10- उ0नि0 मनोज नौटियाल
11- उ0नि0लोकपाल परमार
12- का0 1052 ना०पु० मन्दीप नेगी
13- का0 406 ना०पु० प्रकाश
—————————————-
कोतवाली गंगनहर
14- उ0नि0 अशोक सिरस्वाल
—————————————-
थाना भगवानपुर
15- उ0नि0 नवीन कुमार
16- का0 1147 ना०पु० मुकेश नौटियाल
—————————————-
थाना झबरेड़ा
17- का0 134 ना०पु० बसन्त कुमार
—————————————-
थाना बुग्गावाला
18- म०उ०नि० ममता रानी
—————————————-
सीपीयू हरिद्वार
19- उ0नि0 मनोहर सिंह
—————————————-
सीपीयू रुड़की
20- उ0नि0 विशम्बर दत्त
—————————————-
यातायात हरिद्वार
21- का0 129 टीपी राजकुमार
—————————————-
पुलिस दूरसंचार
22- म0का0 301 ना०पु० कंचन
—————————————-
सीआईयू हरिद्वार
23- का0 799 ना०पु० उमेश कुमार
24- का0 123 ना०पु० हरवीर सिंह
25- का0 547 ना0पु0 नरेन्द्र सिंह