
पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: शिक्षक पर गोली चलाने की घटना का गंगनहर कोतवाली की पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों को हमला शिक्षक पर नहीं, बल्कि पड़ोसी के घर रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक पर करना था। दोनों पक्षों में बीएसएम कॉलेज के बाहर गाड़ी हटाने को मामूली कहासुनी को लेकर रंजिश हो गई थी।

बदला लेने के लिए मोंटफोर्ट स्कूल में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के नाबालिग छात्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को मारने की साजिश रची। गंगनहर कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस एक आरोपी को तमंचे के साथ देहरादून से गिरफ्तार कर गोलीकांड की गुत्थी सुलझा ली है। नाबालिग सहित दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गोलीकांड का खुलासा करने पर पुलिस टीम को शाबााशी दी है।
—————————————-
पुलिस ने तीन दिन में खोल दी सारी परतें……

बीते 13 दिसंबर को शास्त्रीनगर रुड़की में पेशे से शिक्षक बृजेश पाल सिंह पर तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी थी। छह सात राउंड फायरिंग से आस पास सनसनी फैल गई। गनीमत थी कि गोली किसी को नहीं लगी थी।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। आला अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने हर एंगल से गोलीकांड की छानबीन की।

शुरूआती जांच में सामने आया कि मास्टर बृजेश और पडोसी विकास, जिनके घर पर फायरिंग की गयी थी, उनकी किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं है। इससे पुलिस की चुनौती और बढ़ गई। तब पुलिस ने दूसरे एंगल पर जांच को आगे बढ़ाया।
—————————————-
नाबालिग निकला सूत्रधार……..

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मास्टर बृजेश पाल के पड़ोस में विक्रांत रहता है। विक्रांत के घर पर उसका एक रिश्तेदार विपुल भाकले निवासी भांकला रामपुर रहता है। जोकि बीएसएम डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। विक्रांत के घर पर बीच-बीच में रहकर परीक्षा की तैयारी करता था। विपुल की कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़के निवासी मिरगपुर देवबंद सहारनपुर हाल निवासी गणेशपुर रुड़की से किसी बात को लेकर बीएसएम डिग्री कॉलेज में कुछ दिन पूर्व बहस हो गई थी। बदला लेने के लिए नाबालिग ने अपने 02 अन्य साथियो के साथ मिलकर विपुल भाकले को मारने का प्रोग्राम बनाया।
—————————————-

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जिस दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन विपुल भाकले अपने रिश्तेदार विक्रांत के घर पर आने वाला था। आरोपियों को विपुल भाकले की सही लोकेशन व घर का सही पता न होने के कारण उन्होंने मास्टर बृजेश पाल को घर में गेट के अन्दर खड़ा देखते हुए विपुल भाकले समझकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

हमलावरों में शामिल एक आरोपी भाविक तोमर उर्फ हर्ष पुत्र आकेश तोमर निवासी गली नंबर 02 सेक्टर ए गणेशपुर रुड़की को देहरादून रिंग रोड के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विपुल और शिक्षक के मकान आस पास और एक जैसे होने के चलते हमलावर पहचानने में गलती कर गए। उन्होंने शिक्षक के घर में फायरिंग कर दी थी।
—————————————-
पुलिस टीम…..
1. SHO अमरजीत सिंह कोतवाली गंगनहर
2. SSI जहांगीर अली को0 गंगनहर
3. SI विपिन कुमार को0 गंगनहर
4. SI अशोक को0 गंगनहर
5. SI बलवंत पंवार को0 गंगनहर
6. उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट
7- हेड कांस्टेबल 365 अमित शर्मा को0 गंगनहर
8- हेड कांस्टेबल 261 यूनुस बेग को0 गंगनहर
9- हे0का अशोक तिवारी
—————————————-
सीआईयू टीम……
1.दिलबर सिंह नेगी सीआईयू प्रभारी रुड़की
2.मुख्य आरक्षी सुरेश रमोला
3.मुख्य आरक्षी अशोक
4.कांस्टेबल राहुल
5.कांस्टेबल नितिन
6.कांस्टेबल रविंद्र खत्री
7.कांस्टेबल वसीम