
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने क्राइम मीटिंग लेते हुए अपराधों के खुलासों के लिए टीम वर्क के तौर पर काम करने की नसीहत दी। कहा कि अपराध किसी भी क्षेत्र में हो, सभी मिलकर खुलासे के लिए कार्य करें। चुनाव के मद्देनजर लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई, सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। नशा तस्करों को जड़ से उखाड़ने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा। लापरवाह पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए बीते महीने अच्छा प्रदर्शन करने वाले 28 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट, चोरी-लूट की घटनाओं में बरामदगी व लम्बित एसआर केस के तीन वर्षीय आंकड़ों की समीक्षा करते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
गैंगस्टर एक्ट में लम्बित अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही व सम्पत्ति जब्तीकरण की समीक्षा करते हुए एनडीपीएस एक्ट में ठोस कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों को जड़ से उखाड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि हर अपराध को गम्भीरता से लेना आवश्यक है। कभी-कभी छोटी-छोटी घटना भी बड़ा रुप ले लेती है।
जिसके लिए सभी थाना प्रभारी आपस में सूचनाओं का आदान -प्रदान व आपसी समन्वय बनाकर अपराधों को रोकने में अपना योगदान दें। अपराध किसी भी थाने का हो, सभी को उसपर काम करना चाहिए। जिससे उनसे जुड़े अन्य अपराधों की जानकारी भी हमें मिल जाती है।
एसएसपी प्रमेन्द्र ड़ोबाल द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात व यातायात निरीक्षक हरिद्वार व रुड़की को निर्देशित किया कि कुछ समय में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है, उसके बाद चारधाम यात्रा शुरु हो जाएगी। जनपद में जिन स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, उनको चिन्हित करते हुए सम्बन्धित विभाग से पुलिस अधीक्षक यातायात के माध्यम से समन्वय कर पत्राचार करें।
पार्किंग स्थलों पर आवागमन की व्यवस्थाएं को समय रहते हुए पूर्ण कर लिया जाए। एसएसपी ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि लोकसभा चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं। सभी अपने -अपने क्षेत्रों में प्रत्येक स्तर पर कार्यवाही शुरु कर लें।
क्राइम मीटिंग में एसपी सिटी स्वतन्त्र कुमार सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी व सीओ सदर जितेंद्र मेहरा, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ ट्रैफिक व बुग्गावाला नताशा सिंह सहित जिले भर के थाना कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
—————————————-
इनको मिला पुलिस मैन ऑफ द मंथ हेतु चयनित कर्मी…..
कोतवाली नगर…..
उ0नि0 यशवीर सिंह
का0 314 सतीश नौटियाल
—————————————-
थाना श्यामपुर….
का0 632 तेजेन्द्र
—————————————-
कोतवाली ज्वालापुर…..
उपनिरीक्षक रविन्द्र जोशी
का0 09 रोहित बरोडिया
—————————————-
कोतवाली रानीपुर…..
का0 1158 राजेन्द्र
का0 1430 करम सिंह
—————————————-
थाना सिड़कुल…..
हे0का0 101 सुनील सैनी
का0 685 गजेन्द्र
—————————————-
थाना कलियर….
हे0का0 336 सोनू कुमार
—————————————-
थाना भगवानपुर……
हे0का0 306 सुन्दर
का0 139 राजेन्द्र वर्मा
—————————————-
थाना पथरी……
उ0नि0 नवीन चौहान
उ0नि0 महेन्द्र पुण्डीर
का0 789 मुकेश सिंह
का0 491 सुखविन्द्र
का0 1533 अनिल पंवार
—————————————-
कोतवाली लक्सर….
अ०उ०नि० रणजीत नौटियाल
हे0का0 246 विनोद कुमार
—————————————-
थाना बुग्गावाला…..
का0 1001 मनोज यादव
का0 1127 रविंद्र भण्डारी
—————————————-
यातायात रुड़की…..
का0 39 देवेन्द्र सिंह
होमगार्ड 4177 रोहित कुमार
—————————————-
सीपीयू हरिद्वार….
उ0नि0 सोहन सिंह
का0 4311 कृष्ण कुमार
—————————————-
यातायात हरिद्वार….
म0का0 374 कल्पना गहलौत
—————————————-
सीसीटीएनएस….
का0 1423 प्रदीप जोशी
—————————————-
सीसीआर हरिद्वार…
म0का0 393 मीना नेगी