पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की और साधु संतों का आशीर्वाद लिया। सबसे पहले वो समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हर की पौड़ी पहुंचें और यहां मां गंगा की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
गंगा सभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना संपन्न करायी। इस दौरान उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं और संठगन पदाधिकारियों साथ पतंजलि पहुंचे।
यहां उन्होंने योग गुरू बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ शहर विधायक मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माँ माया देवी के मंदिर में पहुंच कर भी पूजा अर्चना की। यहां संतों ने उनका स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
मां माया देवी की पूजा अर्चना के अलावा भैरव मंदिर में भी पूजा की। त्रिवेंद्र सिंह रावत दक्ष प्रजापति मंदिर कनखल भी पहुंचे और वहां पूजा अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया।
महानिर्वाणी अखाड़े के संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने पूजा कराकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत बड़ा उदासीन अखाड़ा और नया उदासीन अखाड़ा भी गए और वहां साधु संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा प्रभारी कुलदीप जी, संयोजक जयपाल सिंह चौहान, महंत रूपेंद्र,
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, डॉ विशाल गर्ग, लव शर्मा, सचिन शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————————————-
श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने टीएसआर को दिया विजयी होने का आशीर्वाद…..
हरिद्वार: लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर पहुंच कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया।
श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को मां मनसा की चुनरी ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर विजय होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में पूरे भारत में भाजपा का परचम लहराएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटे जीतकर इतिहास रचेगी। पूर्व सीएम व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि संतों का आशीर्वाद हमेशा मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करता है।
उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि संतों के आशीर्वाद से चुनाव में विजयी प्राप्त होगी और केंद्र में लगातार तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज, महंत दर्शन भारती, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, नगर विधायक मदन कौशिक, विकास तिवारी, डा. विशाल गर्ग, करमेंद्र सैनी, मनोज मंत्री, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
