हरिद्वार

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने लापरवाह थानेदारों को किया खबरदार, जिसकी परफार्मेंस अच्छी, वही होगा चार्ज का हकदार..

क्राइम मीटिंग में चारधाम, कांवड़ मेले की तैयारियों के अलावा एनडीपीएस, प्रार्थना पत्रों की सुस्ती पर रहा फोकस, 40 पुलिसकर्मियों को शाबाशी, (देखें वीडियो)..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: क्राइम मीटिंग लेते हुए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने लापरवाह पुलिकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। खासतौर पर थानेदारों के पेंच कसते हुए यह साफ किया कि कार्यशैली में सुधार नहीं लाया गया तो कुर्सी हिलनी तय है। यह भी कह दिया कि जिसकी परफार्मेंस अच्छी होगी, वही चार्ज का हकदार होगा। मीटिंग में चारधाम यात्रा, कांवड़ मेले की तैयारियों के अलावा एनडीपीएस एक्ट के बड़े मामलों पर फोकस रहा। पुलिस कार्यालयों से भेजे जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर सुस्ती पर एसएसपी ने खासी नाराजगी जताई और गौ तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अपराधों के खुलासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 40 पुलिसकर्मियों को पुरुस्कृत भी किया गया। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम पंकज कुमार गैरोला, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह सहित सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।
—————————————-
एसएसपी ने दिए प्रमुख निर्देश……एसएसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा से पूर्व एसपी देहात व सिटी स्थानीय व्यापारियों, ट्रैवल ऐजेंसियों, ऑटो/ई-रिक्शा यूनियन एवं होटल कारोबारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हे पुलिस की योजनाओं एवं नियमों की जानकारी दें तथा आपसी समन्वय स्थापित करें। सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि चारधाम यात्रा के दौरान शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर चेकिंग करेंगे। कहा कि मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग करूंगा। एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक एवं अन्य यातायात प्रभारी यात्रा सीजन शुरु होने से पूर्व ब्लाइंड स्पॉट चिन्हित कर सुधार के लिए संबंधित ऐजेंसीज एवं विभागों से समन्वय स्थापित करें, ताकी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। थानों में उपलब्ध स्कूटी के साथ महिला चेतक को और अधिक सक्रियता के साथ एक्टिव किया जाए। ताकी महिला संबंधी किसी भी समस्या का और अधिक बेहतर तरीके से समाधान निकाला जा सके। चारधाम यात्रा के दौरान संवेदनशीलता को देखते हुए गंगा घाटों के मुख्य स्थानों पर जल पुलिसकर्मी प्रत्येक दशा में आवश्यक उपकरण सहित तैनात रहेंगे। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जल पुलिस को सभी आवश्यक उपकरण समय से उपलब्ध कराएं। थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के वेलफेयर की जिम्मेदारी भी संबंधित सीओ साहेबान एवं थाना प्रभारियों की है। उनकी परेशानियों को समझें और उनके निराकरण का प्रयास करें। एसएसपी डोबाल ने कहा कि सभी पुलिस ऑफिसर्स का फोकस फिलहाल चारधाम यात्रा एवं कांवड़ की तैयारियों पर होना चाहिए। जल्द सभी होमवर्क पूरा कर तैयारियों को फाइनल टच दें। रोड़ साइड वाहन खड़े न हों, अवैध पार्किंग पर नियम के मुताबिक कड़ी कार्यवाही कर उल्लंघनकर्ताओं को सख्त संदेश दिया जाए। बढ़ते तापमान के बीच हमें अपना विवेक भी बनाए रखना है। हमें लॉ एण्ड ऑर्डर भी बनाए रखना है और अनावश्यक रूप से किसी से उलझना भी नही है। ध्यान रहे कि हमें समस्याओं का निराकरण करना है, समस्या का कारण नही बनना। एक जुलाई से शुरु हो रहे नए कानूनों को सही तरीके से लागू करना भी हमारी प्राथमिकता है। कहा कि आपराधिक प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा मेरे द्वारा स्वयं की जा रही है। सभी ये ध्यान रखें की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना चेतक व हल्का प्रभारी निरंतर संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहें। आप यदि सक्रिय हैं तो अपराधी किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
—————————————-
“पुलिस मैन ऑफ द मंथ” माह अप्रैल, 2024
चुनाव सैल…..1:- Insp. मनीष उपाध्याय
2:- S.I. ऋषिकांत पटवाल
3:- H.C. 195 नीरज कुमार
4:- C. 1338 चन्द्रमोहन
5:- C. 1175 मनोज डोभाल
6:- C. 798 निर्देश शाह
7:- C. 1353 मुकेश उनियाल
8:- C. 660 दीपक दानू
9:- C. 658 नितिन रावत
10:- C. 653 प्रदीप जुयाल
11:- C. 929 राजेश चोहान
12:- C. 380 विनय उनियाल
कोतवाली नगर हरिद्वार…..
13:- S.S.I. सतेन्द्र बुटोला
14:- S.I. संजीव चौहान
15:- Ad.SI दीपक ध्यानी
16:- C. 1053 मान सिंह
17:- C. 516 निर्मल रांगड़
18:- C. 314 सतीश
एसओजी हरिद्वार….
19:- C. वसीम अकरम
20:- H.C. पदम सिंह
कोतवाली रानीपुर……
21:- चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल
22:- C. 1329 दीप गौड़
थाना सिड़कुल……
23:- S.I. प्रकाश चन्द्र
24:- S.I. इन्द्र सिंह गडिया
25:- C. 685 गजेन्द्र प्रसाद
26:- C. 1352 ललित बोरा
थाना बहादराबाद…..
27:- S.I. विजय प्रकाश
28:- C. 938 बलवन्त सिंह
29:- C. नितुल यादव
थाना श्यामपुर….
30:- ग्राम प्रहरी वंशीधर मिश्रा
थाना भगवानपुर…..
31:- चौकी प्रभारी शहजाद अली
32:- S.I. पुनित दसौनी
33:- C. रविन्द्र राणा
34:- C. उबैदुल्ला
थाना झबरेड़ा…..
35:- H.C. 338 रामबीर
36:- C. 559 मुकेश तोमर
थाना बुग्गावाला…..
37:- C. 1127 रविन्द्र भण्डारी
यातायात रुड़की…..
38:- L.C.1086 विनिता
फायर स्टेशन मायापुर….
39:- L.C.काजल नेगी
पुलिस लाइन….
40:- Ad.SI विरेन्द्र डबराल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!