
पंच👊नामा
रुड़की: मंगलौर उपचुनाव के मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। जिससे कई लोग घायल हो गए। खूनी संघर्ष से अफ़रा तफरी मच गई।
सूचना पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन गांव पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने लाठी डंडों से मारपीट के साथ-साथ कम से कम 100 राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शांति व्यवस्था की अपील की है।
घायलों से लिपट कर रोये निज़ामुद्दीन…..
सिविल अस्पताल में घायलों को देखकर काजी निजामुद्दीन को रोना आ गया। काजी निजामुद्दीन घायलों से लिपटकर रो पड़े।कांग्रेस ने लगाया बूथ कैपचरिंग का आरोप…..
खूनी संघर्ष के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा होकर रुड़की एसपी देहात कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बूथ कैपचरिंग कर रहे हैं। कांग्रेस समर्थकों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेसियों ने हंगामा करते हुए सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप भी लगाया