अपराधदेहरादून

कई साल से फरार 10 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार..

पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर इनामी और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा अभियान..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: 10 हजार के इनामी शातिर गैंगेस्टर को दून पुलिस उत्तरप्रदेश से दबोच लाई, आरोपी गौकशी और गौमांस की तस्करी में लिप्त था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार गैंगस्टर के साथी व गैंग लीडर फैजान उर्फ फिल्टर को पूर्व में दून ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

फाइल फोटो: गिरफ्तार

सभी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में गौकशी/गौमांस की तस्करी सहित विभिन्न संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज है।
दरअसल प्रदेशभर में फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

फाइल फोटो: अजय सिंह (एसएसपी देहरादून)

देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने भी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों पर टीमें गठित कर ईनामी/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया हुआ है। इसी कड़ी में थाना क्लेमेंनटाउन पर दर्ज गैंगस्टर अधिनियम में फरार समीम पुत्र अजीज निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, जिस की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून ने 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

फाइल फोटो: पुलिस

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से गैंगेस्टर के गंदेवाड़ा, जिला सहारनपुर में अपने ससुर के घर में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल एक टीम को सहारनपुर रवाना किया गया, टीम ने गोपनीय रूप से जानकारी इकठ्ठा करते हुए आरोपी को उसके ससुर के घर पर दबिश देते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर अपने अन्य साथियों फैजान उर्फ फिल्टर व एहसान के साथ लंबे समय से गोकशी और गौ मांस की तस्करी के अपराध में लिप्त था, गैंगस्टर के साथी फैजान उर्फ फिल्टर को पूर्व में पुलिस ने क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में गौकशी, गौमांस की तस्करी सहित विभिन्न संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज है।
—————————————-
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त….
समीम पुत्र अजीज निवासी ग्राम गंदेवडा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
—————————————-
पुलिस टीम…..
1- थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल, थाना क्लेमेंटाउन
2- हे०कां० भूपेंद्र सिंह
3- हे०कॉ० सुनीत
4- हे०का० किरण कुमार sog
5- कनि० नवनीत sog
6- का० आबिद राव
7- का० राजीव कुमार
8- का० पंकज कुमार sog
9- का० प्रदीप खटाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!