अपराधहरिद्वार

जेवरात देख डोल गया सपेरों का ईमान, केंचुली के बहाने लूटपाट में तीन गिरफ्तार…

मुंबई की बुजुर्ग महिला को जंगल में ले जाकर पत्थरों से किया हमला..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मुंबई की बुजुर्ग महिला को घर में सुख समृद्धि के लिए सांप की केंचुली देने के बहाने लूटपाट करने वाले तीन सपेरों को पुलिस ने धर दबोचा। उनसे जेवरात भी बरामद हो गए हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी सुशील नाथ ने कुबूल किया कि बुजुर्ग महिला के हाथ में सोने के कंगन व अंगूठी देखकर उसका ईमान डोल गया था। इसलिए तब उसने अपने साथ जम्मी नाथ, शाहरूख नाथ और फूंकारनाथ के साथ मिलकर लूट व हत्या की योजना बनाई।

फाइल फोटो

पत्थर से हमला होने पर महिला लहुलुहान होकर बेहोश हो गई। सपेरों को लगा कि वह मर चुकी है। इसलिए लूटपाट कर भाग निकले। कनखल थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने फिलहाल सुशील नाथ निवासी सपेरा बस्ती भनियावाला देहरादून हाल निवासी चंडी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार, शाहरुख नाथ निवासी चंडी घाट थाना श्यामपुर हाल निवासी सपेरा बस्ती निकट मातृ सदन आश्रम व जम्मी नाथ निवासी सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। फूंकारनाथ की तलाश चल रही है। टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, सिपाही पप्पू कश्यप, विक्टेश्वर, हरेंद्र, भरत, बलवंत, महिला सिपाही पूनम शामिल रहे।
———————–
सितंबर से हरिद्वार में हैं बुजुर्ग दंपति….
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुंबई निवासी बुजुर्ग चंदा देवी रंगा अपने पति राम गोपाल रंगा के साथ 15 सितंबर 2021 से हरिद्वार के कनखल में रह रही हैं। सपेरे सुशील नाथ ने सांप की केंचुली देने के बहाने चंदा देवी रंगा को बीते 17 नवंबर को जगजीतपुर कनखल बुलाया था। मातृसदन रोड से पुल पार कर जंगल की तरफ ले जाकर पत्थरों से उन पर हमला कर दिया था। बेहोश होने पर उसे मृत समझकर हाथों से सोने के कंगन व अंगूठी लूटकर वह फरार हो गए। इस मामले में चंदा देवी रंगा के बेटे कृष्ण कन्हैया रंगा ने मुकदमा दर्ज कराया था।
———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!