अपराधदेहरादून

50 लाख की कोकीन के साथ कोबरा गैंग का विदेशी पैडलर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश..

एसएसपी अजय सिंह की सटीक रणनीति से हुआ बड़ा खुलासा, तंजानिया से जुड़े है तार..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के मिशन के तहत दून पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य और विदेशी नागरिक नासोर ज़ाहरान हेमेड को देहरादून में 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में थाना राजपुर की पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान इस तस्कर को दबोचा। इसके पहले भी कोबरा गैंग के 3 विदेशी पैडलरों को भारी मात्रा में कोकीन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें दो महिला तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में नासोर ने बताया कि वह कोबरा गैंग का सदस्य है और तंजानिया के अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर भारत के विभिन्न राज्यों में कोकीन सप्लाई करता है। इस गैंग का मुख्य सप्लायर तंजानिया का ही निवासी फैयान्सी है, जो भारत आता-जाता रहता है। कोकीन की सप्लाई कॉलेज, स्कूलों और पार्टियों में की जाती थी, जहां इनकी भारी मांग रहती थी। टीम की इस कामयाबी पर पुलिस कप्तान अजय सिंह ने उनकी हौसलाअफजाई करते हुए टीम को 25,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
—————————————
गिरफ्तार अभियुक्त…..
नासोर ज़ाहरान हेमेड (35) – निवासी ज़ांज़ीबार, तंजानिया, वर्तमान में टर्नर रोड, क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
—————————————
वांछित अभियुक्त…..
मैकडोनल्ट – निवासी तंजानिया, जो गैंग का मुख्य सदस्य है और फरार है।
—————————————
बरामदगी……
68 ग्राम अवैध कोकीन
बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
95 नकली करेंसी
SF-400 वाइट कलर इलेक्ट्रॉनिक तराजू
—————————————
पुलिस टीम में शामिल…..
1:- क्षेत्राधिकारी सदर अनिल जोशी
2:- राजपुर थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट
3:- संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
4:- उपनिरीक्षक प्रवेश रावत
5:- उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत
6:- कांस्टेबल सुरेंद्र
7: कांस्टेबल अमित भट्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!