अपराधदेहरादून

होटल नेगी पैलेस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, सरगना व ब्रोकर सहित तीन गिरफ्तार..

नौकरी का झांसा देकर दलदल में धकेली गई यूपी, हरियाणा, बंगाल व त्रिपुरा की चार महिलाओं को किया रेस्क्यू, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: दीपावली से पहले देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

फाइल फोटो

पुलिस कप्तान अजय सिंह की सटीक सूचना पर गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी, और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कियाऔर 04 महिल पीड़िताओं का रेस्क्यू कर उन्हें आजाद कराया है। मुख्य आरोपी पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फोटो: अजय सिंह (एसएसपी देहरादून)

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया संयुक्त टीम ने दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग की और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और त्रिपुरा की 04 महिला पीड़िताओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पूछताछ में मुख्य आरोपी संजू शाही ने बताया कि वह नोएडा में भी देह व्यापार के मामले में दो बार जेल जा चुका है। उसने विभिन्न राज्यों की महिलाओं को नौकरी और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर इस धंधे में धकेला था। आरोपी वेबसाइट, फोन, और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था और देह व्यापार का संचालन करता था।

फाइल फोटो

आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित महिलाओं को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।
————————————-
गिरफ्तार अभियुक्त….
1:- संजू शाही (मुख्य आरोपी)निवासी गांव दैलेख नौलापुर, थाना बुरी गांव, जिला बदरिया, नेपाल
2:- आकाश गुप्ता (ब्रोकर)निवासी तबीला नर्सिंग होम, बड़ी सब्जी मंडी, धौलपुर, राजस्थान
3:-मोहम्मद अजकान उर्फ मोहम्मद सलमाननिवासी गांव बसंतगंज, पोस्ट बेवली, रायबरेली, उत्तर प्रदेश
————————————-
वांछित अभियुक्त….
1:- दीपक (होटल मालिक)निवासी अशोक नगर, नई दिल्ली
2:-शोएब (ब्रोकर)निवासी मेहुवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!