उत्तराखंडराजनीति

केवल मंगलौर नहीं, उत्तराखंड में कांग्रेस के छह अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त..

किसी पर सरकारी जमीन कब्जाने तो किसी पर गलत जाति प्रमाण पत्र देने का आरोप, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: निकाय चुनाव में केवल हरिद्वार की मंगलौर सीट ही नहीं, कांग्रेस के छह अध्यक्ष प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हुए हैं। किसी पर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का आरोप तो किसी पर गलत जाति प्रमाण पत्र देने के आरोप में नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आदि नेताओं ने प्रदेश सरकार पर डर का माहौल बनाने व लोकतंत्र का गला घोंटने जैसे आरोप लगाए हैं।
—————————————-
केस-1 मंगलौर….हरिद्वार जनपद में मंगलौर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन पत्र खारिज हो गया। उन पर नजूल यानि सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप है। नामांकन पत्र खारिज होने के बाद मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने आनन-फानन में प्रेस वार्ता की और चौधरी इस्लाम व उनके साथ भरे गए दोनों पर्चों को बड़ी साजिश के तहत निरस्त कर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। कोर्ट जाने की बात भी कही।
—————————————-
केस-2 नानकमत्ताउधम सिंह नगर के नानकमत्ता नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह खिंडा का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिया है। मामले में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टूरना ने कांग्रेस प्रत्याशी के सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी. आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर की जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह खिंडा का पर्चा निरस्त कर दिया गया है।
—————————————-
केस-3 नगला नगर पंचायतउधम सिंह नगर जनपद के नगला नगर पंचायत में पहली बार होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र आड़े आ गई. जिस कारण कांग्रेस प्रत्याशी हरि ओम सिंह चौहान का नामांकन रद्द कर दिया गया है. अब नगला नगर पंचायत सीट के लिए भाजपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।
—————————————-
केस-4 हरबर्टपुरहरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिल्ला के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति जताई गई थी. जिस पर आज इस प्रकरण को लेकर पूरे दिन तहसील परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर असमंजस की स्थिति बनी रही। लंबी बहस के बाद निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद ने यामी रोहिल्ला के जाति प्रमाण पत्र पर तहसील द्वारा दी गई आख्या को आधार बनाकर उनके नामांकन को निरस्त कर दिया है. इस मामले को लेकर कॉग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद प्रत्याशी के वकील अमित वालिया ने हाईकोर्ट जाने की बात कही है।
—————————————-
केस-5 व केस-6चमोली में नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग और नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष पद के एक-एक आवेदन निरस्त किए गए हैं। नगर पालिका परिषद जोशीमठ, नगर पंचायत गैरसैंण, नगर पंचायत पीपलकोटी तथा नगर पंचायत नंदानगर में एक-एक सदस्य का नामांकन पत्र जांच में निरस्त किया गया। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड-2 में केवल एक ही सदस्य का नामांकन वैध पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!