अपराधहरिद्वार

ठग को गोरी मेम समझ बैठा रिटायर्ड फौजी, लगी 65 हजार की चपत…

पति ने जताया पत्नी से जान का खतरा..

इस खबर को सुनिए

जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
पंच👊नामा✍️(रुड़की)
——————————
विदेशी महिला बनकर रिटायर्ड सूबेदार को लगाया 65 हजार चुना…

रूड़की: विदेशी महिला बनकर एक जालसाज ने रिटायर्ड सूबेदार से 65 हजार रूपये की रकम ठग ली। ठगी का एहसास होने पर रिटायर्ड सूबेदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला कोतवाली सिविल लाइन के ग्राम मोहनपुरा का है। पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड सूबेदार रविन्द्र कुमार के फेसबुक पर पिछले महीने विदेशी महिला “रोशी मेरी इलेजा” की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी। जिसे रविन्द्र कुमार ने एक्सेप्ट कर लिया था। 7 दिन पहले रोशी मेरी का फोन आया था कि वह विदेश से भारत आकर घूमना चाहती है। इसके लिये उसने अपने कागजात की काॅपी भी भेजी थी। 3 दिन पहले रोशी मेरी का फोन रविन्द्र के पास आया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर आ गयी है, उसे कोरोना टैस्ट के लिये ऑनलाइन 65 हजार रूपये की जरूरत है, जिसके बाद रविन्द्र ने 65 हजार रूपये गूगल पे से उसे भेज दिए रोशी मेरी का दोबारा फोन आया कि वह जांच में कोरोना पाॅजीटिव पायी गयी है इस लिये उसे इलाज के लिये डेढ लाख रूपये की रकम और भेज चाहिए, जिसके बाद रविन्द्र को शक हुआ तो उसने पुलिस से सम्पर्क किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————————————-


पति ने जताया पत्नी से जान का खतरा…..

रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। दरअसल रुड़की निवासी नीरज का विवाह मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती से हुआ था, दोनो के वैवाहिक जीवन मे दो संतान भी है। बताया गया है कि कुछ समय पहले पति पत्नी में विवाद हो गया था तब पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई, उसके बाद नीरज की सास रुड़की आई तो नीरज ने उसके साथ भी बदसुलूकी की, तब से नीरज की पत्नी रुड़की में ही अलग रह रही है। नीरज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी उसकी हत्या का प्रयास कर रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!