उत्तराखंड

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल, इंस्पेक्टर नीरज यादव, एसओ बहादराबाद नरेश राठौड़ सहित कई अधिकारियों को मेडल..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

फाइल फोटो

राज्यपाल द्वारा “राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक” और पुलिस महानिदेशक द्वारा “प्रशस्ति डिस्क गोल्ड” एवं “प्रशस्ति डिस्क सिल्वर” प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इन पदकों के माध्यम से पुलिस विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सेवा के दौरान अपने अद्वितीय कार्यों से प्रदेश और विभाग को गौरवान्वित किया।
————————————
राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
इस सम्मान के लिए चुने गए प्रमुख नामों में शामिल हैं।
1:- केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, देहरादून।
2:- अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
3:- प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।
4:- सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
5:- लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।
————————————
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
इस श्रेणी में शामिल हुए प्रमुख अधिकारी…..
1:- प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, देहरादून।
2:- राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक, हरिद्वार।
3:- उमादत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, टिहरी गढ़वाल।
4:- साधना, मुख्य आरक्षी, नैनीताल।
————————————
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
इस श्रेणी में विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारी….
1:- कमल कुमार लुन्ठी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, देहरादून।
2:- दिनेश कुमार, उप निरीक्षक, मंगलौर, हरिद्वार।
3:- नरेश सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, हरिद्वार।
————————————
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
1:- कमलेश पंत, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा, देहरादून।
2:- नीरज यादव, निरीक्षक अभिसूचना, हरिद्वार।
3:- पुष्पा रौतेला, उप निरीक्षक, यातायात निदेशालय, देहरादून।
————————————
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
1:- अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
2:- त्रिभुवन रौतेला, निरीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून।
3:- वसीम अकरम, आरक्षी, हरिद्वार।
————————————
समारोह का उद्देश्य और महत्व….
गणतंत्र दिवस पर यह सम्मान समारोह न केवल उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों के योगदान को सराहने का माध्यम है, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानने का भी प्रतीक है। यह पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा कि वे अपने कर्तव्यों को और अधिक निष्ठा एवं परिश्रम के साथ निभाएं। यह दिन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!