राजनीतिहरिद्वार

गई भैंस पानी में, जिनके कंधों पर थी सदस्यता की जिम्मेदारी, उसी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ..

हरिद्वार में कांग्रेस को झटका, विधानसभा प्रभारी ने थामा सपा का दामन,, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने बनाया महानगर अध्यक्ष..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जो दिया करते थे दर्दे दिल की दवा… सुना है वह दुकान बढ़ाकर चल दिए… किसी हास्य कवि की यह चंद लाइने हरिद्वार में कांग्रेसियों पर सटीक बैठती है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को हरिद्वार में बड़ा झटका लगा है। जिनके कंधों पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सदस्यता बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, उसी युवा नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। हम बात कर रहे हैं कांग्रेसी सदस्यता अभियान के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी सुमित तिवारी की। सुमित तिवारी ने बुधवार को कांग्रेसी को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

सुमित तिवारी को समाजवादी पार्टी ने हाथों-हाथ लिया है और महानगर अध्यक्ष भी बना दिया है। खास बात यह है कि समाजवादी पार्टी का महानगर अध्यक्ष बनते ही सुमित तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर निशाना साधा है। सुमित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चाटुकार नेताओं के चुंगल में फंसे हुए हैं। सुमित तिवारी ने कहा कि नई हवा नई सपा के नारे के साथ समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया जाएगा।


सुमित तिवारी पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के करीबी माने जाते हैं। सुमित तिवारी ने दो दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। हालांकि सुमित ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने का फैसला क्यों लिया है, इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं।


सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने सुमित तिवारी को पार्टी सदस्यता प्रदान करने के उन्हें महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की। डा.सत्यनारायण सचान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपा में शामिल हुए युवाओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लवकुमार दत्ता एवं डा.राजेंद्र पाराशर के प्रयासों से ही सुमित तिवारी अपने साथियों के साथ सपा में शामिल हुए हैं। डा.सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बननी तय है उत्तराखण्ड में भी सपा सभी 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। सपा प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर व लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने सुमित तिवारी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भाजपा कांग्रेस युवाओं का मात्र इस्तेमाल करती है। युवाओं की जन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश से पलायन जारी है। बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों के विकास में विश्वास रखती है। राष्ट्रीय सचिव सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साजिद अंसारी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए सुमित तिवारी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता दमखम के साथ पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में जुटा हुआ है। सदस्यता लेने वालों में इंद्र कुमार, सुरेंद्र ठेकेदार, तरुण शर्मा, छोटे लाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा, नवनीत, बबलू, आशु, नवीन, विकास, शरद कपूर, दीपक कपूर, सचिन शर्मा, प्रदीप कुमार, विपिन, मनोज, तरुण शर्मा, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, प्रयास दीक्षित, सारंग घोष आदि शामिल रहे। मशकूर कुरैशी ने सभी को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!