अपराधदेहरादून

शराब पार्टी में चली गोली, युवक की मौत: दोस्त हुए फरार, गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज..

रिवाल्वर से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: राजधानी के मेंहुवाला माफी में रविवार रात दोस्तों की शराब पार्टी के दौरान मस्ती जानलेवा साबित हुई। पार्टी में मौजूद युवक ने मजाक-मजाक में पिस्टल से छेड़खानी करते हुए गोली चला दी,जो पास बैठे युवक के सीने में लगी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।घटना तेलपुर चौक स्थित मेंहुवाला माफी की है। जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन बिजनेस करने वाला अमन रविवार रात अपने घर पर चार दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। छत पर सभी शराब पी रहे थे। पार्टी में डीजे का काम करने वाला सागर (30 वर्ष), निवासी गांधीग्राम भी शामिल था।
—————————————
छेड़खानी में चली गोली, सागर की मौत….इसी दौरान अमन ने अपनी रिवाल्वर टेबल पर रखी और फिर दोस्तों के साथ मजाक करते हुए पिस्टल से छेड़खानी करने लगा। अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे सागर के सीने में जा लगी। गोली चलते ही पार्टी में अफरातफरी मच गई। सभी युवक सागर को पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
—————————————
मौके से फरार हुआ आरोपी….सूचना मिलते ही सागर के स्वजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमन और उसके बाकी दोस्त फरार हो चुके थे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी अमन की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला गैर इरादतन हत्या का प्रतीत होता है। आरोपी ने पार्टी के दौरान लापरवाहीपूर्वक हथियार का प्रयोग किया, जिससे युवक की जान गई। आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!