हरिद्वार

“साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन: गंगा की धार से 15 कांवड़ियों को मौत के मुंह से खींच लाए एसडीआरएफ के जांबाज़ जवान, (देखें वीडियो)..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को गंगा घाटों पर नहाते समय तेज बहाव में फंसे 15 कांवड़ियों की जान एसडीआरएफ और पुलिस की मुस्तैद टीम ने बचा ली। यह सफल रेस्क्यू ऑपरेशन SI पंकज खरोला के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें टीम ने बिना समय गंवाए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व SI पंकज खरोला ने किया, जिनके साथ अनुभवी जवानों की टीम हर समय मौके पर तैनात रही और उन्होंने बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित किया। टीम के सामूहिक साहस और समर्पण के चलते आज एक बड़ी त्रासदी टल गई।
————————————–
डूबने से बचाए गए कांवड़ियों का विवरण, कांगड़ा घाट पर रेस्क्यू किए गए 12 श्रद्धालु….

1:- 07:32 – शोभित (20), S/o चांदू, स्वरूप नगर, दिल्ली
2:- 07:39 – राहुल (19), S/o विजेंद्र, सोनीपत, हरियाणा
3:- 09:23 – इशांत (18), S/o हरपाल सिंह, अंबाला, हरियाणा
4:- 10:15 – शेर सिंह (14), S/o कालीचरण, सोनीपत, हरियाणा
5:- 10:40 – सत्यम (19), S/o मनरिका, सेक्टर-59, नोएडा
6:- 11:30 – वंश (20), S/o मनोज, अंबाला, हरियाणा
7:- 11:53 – आकाश (19), S/o हाकिम, फरीदाबाद, हरियाणा
8:- 12:56 – शंभू (20), S/o मोहन सिंह, सागरपुर, दिल्ली
9:- 12:56 – नितिन (18), S/o अवतार सिंह, फरीदाबाद, हरियाणा
10:- 13:15 – विजय (19), S/o रामकिशोर, ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश
11:- 14:20 – आशीष (25), S/o पवन, गुड़गांव, हरियाणा
12:- 15:40 – सारथी वर्मा (11), S/o राहुल वर्मा, रामपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
————————————–
प्रेम नगर घाट पर रेस्क्यू किए गए 3 श्रद्धालु, कुल रेस्क्यू: 15 श्रद्धालु
————————————–
रेस्क्यू टीम का विवरण…एसडीआरएफ, ऋषिकेश द्वारा तैनात टीम ने अद्वितीय साहस और दक्षता का प्रदर्शन किया।टीम में शामिल सदस्य…
1:- SI पंकज खरोला (टीम लीड)
2:- ASI प्रमेन्द्र धस्माना
3:- HC आशिक अली
4:- HC विजय खरोला
5:- Ct अनिल कोटियाल
6:- Ct प्रकाश मेहता
7:- Ct रमेश भट्ट
8:- FM नितेश खेतवाल
9:- Ct राजेंद्र नाथ
10:- Ct प्रेम सिंह
11:- Ct सुरेंद्र कुमार
12:- Ct शिवम सिंह
13:- Ct कविन्द्र चौहान
14:- Ct सुरेश मलासी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!