अपराधहरिद्वार

“टैक्सी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ज्वालापुर पुलिस व ANTF की संयुक्त कार्रवाई में 20 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ कर 20 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया। मौके से एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर लिया गया।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई.…..
ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षण अमरजीत सिंह व ANTF प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर सराय रोड, ज्वालापुर से मोनू शर्मा पुत्र बृजभूषण शर्मा (उम्र 28 वर्ष), निवासी मोहल्ला रामपुरी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, हाल निवासी देवपुरा कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को धर दबोचा। आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार (नं. UK07TA-8997, टैक्सी नंबर) से गांजा तस्करी कर रहा था। तलाशी के दौरान कार से 20.538 किलो गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में हुआ खुलासा…..
गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में बताया कि यह कार मुजफ्फरनगर निवासी रोहित धीमान की है, जिसने उसे किराए पर दी थी। बरामद गांजे के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी मोनू शर्मा के खिलाफ थाना ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी……
20.538 किलो अवैध गांजा
स्विफ्ट डिजायर कार, नं. UK07TA-8997 (टैक्सी नंबर)
गिरफ्तार अभियुक्त……
मोनू शर्मा पुत्र स्व. बृजभूषण शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुजफ्फरनगर, हाल निवासी हरिद्वार।
पुलिस टीम….
उ0नि0 देवेंद्र चौहान
का0 09 रोहित बरोडिया
का0 514 मनोज डोभाल
का0 699 दिनेश
ANTF टीम…..
निरीक्षक विजय सिंह
हे0का0 सुनील
हे0का0 राजवर्धन
का0 सतेन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!