अपराधहरिद्वार

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत बड़ी सफलता — बहादराबाद पुलिस ने पकड़ा स्मैक और नशीले इंजेक्शनों का तस्कर..!

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई, 104 ग्राम स्मैक और 100 इंजेक्शन बरामद, बड़े गिरोह के खुलासे की तैयारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने के अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहादराबाद पुलिस ने स्मैक और नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और इंजेक्शन बरामद किए हैं।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के दिशा-निर्देश पर “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के उद्देश्य से जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलीपुर रोड बहादराबाद पर चेकिंग के दौरान आरोपी संजीत पुत्र रधुवीर निवासी ग्राम फेरूपुर थाना पथरी, जिला हरिद्वार को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 100 नशीले इंजेक्शन (RESTIGESIC – BUPRENORPHINE 200MG/GM) बरामद किए। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल प्रेंशन प्रो भी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस इन सभी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। बताया गया कि आरोपी संजीत पहले भी कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।गिरफ्तार आरोपी…..
1:- संजीत पुत्र रधुवीर निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार।
बरामद माल……..
अवैध स्मैक — 104 ग्राम
इलेक्ट्रॉनिक तराजू
नशीले इंजेक्शन — 100 RESTIGESIC (BUPRENORPHINE)
मोटरसाइकिल प्रेंशन प्रो
पुलिस टीम…..
1:- अंकुर शर्मा — थानाध्यक्ष बहादराबाद
2:- एसएसआई नितिन बिष्ट
3:- अमित नौटियाल — चौकी प्रभारी कस्बा
4:- कांस्टेबल, निपुल यादव
5:- कांस्टेबल, वीरेन्द्र चौहानहरिद्वार पुलिस का यह अभियान नशे की जड़ें उखाड़ने की दिशा में एक और सटीक प्रहार साबित हुआ है। पुलिस कप्तान का स्पष्ट संदेश है — “नशे का कारोबार करने वालों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!