अपराधदेहरादून

“पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में भी दर्ज हुआ मुकदमा..

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर माहौल बिगाड़ने का आरोप, आरती गौड़ ने लगाए गंभीर आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।आरती गौड़ का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील विषय को लेकर झूठी अफवाहें फैलाईं। इससे न सिर्फ जनभावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया, बल्कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया।शिकायत के अनुसार फेसबुक पर डाले गए ऑडियो और पोस्ट में उनके खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। उनका नाम अन्य राजनीतिक लोगों से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई। आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।आरती गौड़ ने बताया कि बीते तीन वर्षों से उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और एआई तकनीक से अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कही गई। उनका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर प्रसारित कराए गए, जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं।मुकदमे में यह भी कहा गया है कि आरोपियों का उद्देश्य अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे गंभीर मामले को राजनीतिक और सामाजिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ना था। इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी। पुलिस का कहना है कि दर्ज मुकदमे की विवेचना की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट, ऑडियो क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!