राजनीतिहरिद्वार

राहुल गांधी बोले मोदी को नहीं बनाने देंगे दो हिंदुस्तान..

"चार लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, हरिद्वार पहुंचे राहुल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-हरिद्वार: चुनावी समर में धर्मनगरी हरिद्वार पहुँचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को सम्बोधित किया। हरिद्वार के नेहरू यूथ होस्टल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड में 16 जगहों पर वर्चुअल रैली को भी सम्बोधित किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत का मूलमंत्र देते हुए कई टिप्स दिए, तो वही भाजपा पर जमकर हमला बोला।


राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉलिसी एक देश को दो देश बना रही है। एक देश चुने हुए अरबपतियों के चंद लोगों का है जिसमें प्राइवेट हवाई जहाज, मर्सिडीज गाड़ी जो भी आप सोचो आपको मिल सकता है। किसानों का खेत चाहिए, भेल को प्राइवेट कराना हो या फिर अन्य प्राइवेट सेक्टर जिसमे धनवानों की तिजोरियां भरती हो। दूसरा किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और युवाओं का हिंदुस्तान। इस हिंदुस्तान में अगर आप को रोजगार चाहिए, तो रोजगार नहीं मिल सकता, किसानों को फसल के दाम चाहिए, तो नही मिल सकते। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। न्याय योजना लागू करेंगे।


उन्होंने कहा किसान इस देश की रीढ़ है। एक साल तक किसान सड़को पर खड़े थे। क्योंकि नरेंद्र मोदी जी ने तीन काले कानून लागू किए। कानून का लक्ष किसानों की आमदनी किसानों की मेहनत किसानों की शक्ति को नरेंद्र मोदी छीन कर दो-तीन सबसे बड़े अरबपतियों को देना चाहते थे जिसपर किसानों ने कहा कि हम आप से नही डरते, हम आपके सामने खड़े हैं हम वापस नहीं आएंगे आपको जो करना है करो और अंत में नरेंद्र मोदी जी को और बीजेपी की सरकार को पीछे हटना पड़ा। राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के बजाय 21 वी सदी के राजा है, जो जनता की आवाज नही अपना हुक्म सुनाते है। मोदी जी ने हिटलरशाही फरमान सुनाते हुए नोट बंदी की। गरीब लोग लाइनों में खड़े हुए आपने एक अमीर व्यक्ति को लाइन में देखा। गरीब लोगों का नुकसान हुआ, अमीरों की जेबें भरी। कोरोना कॉल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कोरोना के समय उत्तराखंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। जो लोग धर्म की बात करते हैं। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला किया गया। तीन मुख्यमंत्री बनाकर भर्ष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोदी जी कहते थे दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाऊंगा। 15 लाख खाते में आएंगे, आय दुगनी होनी थी क्या हुआ मिल 15 लाख मिले। कांग्रेस के लोग आपको अस्पताल, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे थे। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर था, कांग्रेस पार्टी मजदूरों को बस की व्यवस्था करा रही थी, जबकि बीजेपी नेता रेलवे टिकट तक मुहैया नहीं करा पाए, बस का टिकट नहीं मिला बल्कि बस सेवा को बंद कर दिया गया। हिंदुस्तान के सबसे बड़े उधोगपतियों का टैक्स माफ किया। अब भाजपा का असली मुखौटा जनता जान चुकी है झूठ के चेहरे से नकाब हट चुका है। भाजपा के तमाम वायदे झूठे साबित हुए है। अब जनता कांग्रेस की ओर आस भरी निहागो से देख रही है। राहुल गांधी ने कहा हम 4 वायदे उत्तराखंड की जनता से करते हैं। चार धाम-चार काम और ये नरेंद्र मोदी वाले काम नहीं है।


————————————–
कांग्रेस ने किए यह वादे..
:- 4 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।
:- सिलेंडर 500 से कम का मिलेगा।
:- 5 लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये।
:- स्वास्थ्य सर्विस दवाई-डॉक्टर-एम्बुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंचा देंगे।


—————————————-
गंगा पूजन करने पहुँचे राहुल…
सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हरकी पैड़ी पहुचे जहाँ उन्हें गंगा पूजन कर देश की खुशहाली और कांग्रेस के विजय होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!