
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सिडकुल क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक तस्करी कर रहे गैंगस्टर गिरोह के तीन वांछित आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने धर दबोच कर
एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि नशे के कारोबारियों के लिए जनपद में अब कोई जगह नहीं है। गिरोह बनाकर नशे की तस्करी करने वाले ये आरोपी पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद थे और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देशों पर जनपद भर में अवैध देशी-विदेशी शराब, स्मैक, चरस व गांजा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले गिरोह को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।
थाना सिडकुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को एचएमटी होटल जाने वाले मार्ग पर, डेंसो चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते…..
1:- अंशुल पुत्र जसवीर, निवासी बझेड़ी सरकारी स्कूल के पास, थाना ऊन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)
2:- आदित्य पुत्र श्रवण, निवासी देवनगर रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
3:- राहुल पुत्र कैलाश, निवासी शंकर मार्केट, लोहे की टंकी के पास, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
(हाल निवासी— टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार)
पुलिस टीम में शामिल….
नितेश शर्मा — थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल
देवेंद्र तोमर — वरिष्ठ उप निरीक्षक
कांस्टेबल सुनील तोमर
कांस्टेबल रोहित बड़ोदिया
कांस्टेबल जितेंद्र तोमर



