अपराधउत्तराखंड

“युवक हत्या मामले में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिन्टू और पुत्र जय गिरफ्तार..

सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे हुई फायरिंग में 22 वर्षीय नीतिन लोहनी की मौत, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे हुई फायरिंग की घटना में युवक नीतिन लोहनी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिन्टू और उसके पुत्र जय को गिरफ्तार कर लिया है। जनप्रतिनिधि और उसके बेटे की गिरफ्तारी से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।घटना रविवार देर रात की है। 22 वर्षीय नीतिन लोहनी जज फार्म क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार अर्द्धरात्रि के समय सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच में सामने आया है कि पार्षद अमित बिष्ट पर नीतिन पर गोली चलाने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखा और अन्य साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उसके पुत्र जय को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जनप्रतिनिधि पर हत्या जैसे गंभीर आरोप लगने से आम लोगों में चिंता देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रखा जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नीतिन लोहनी की मौत के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!