
पंच👊नामा-बहादराबाद: ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा भाजपा का टिकट कटने पर क्षुब्ध बरखा रानी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज्वालापुर विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर के कैंप कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ऊधम सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस हाईकमान ने जिस तरह बरखा रानी का टिकट काटा वह सही नही है। चुनाव में कार्यकर्ता इसका जवाब कांग्रेस को देंगे। उन्होंने कहा यह निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अपमान है, इसलिए आज बोंगला गांव के कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ऊधमसिंह चौहान, कांग्रेस के विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष अनुज चौहान, जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री आलोक चौहान, सोनू, अक्षित चौहान, सतकुमार, बबलू कुमार, वाजिद, आबिद, नौबत, मुशर्रफ, अमित, नवीन, आशीष, गौरव आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ को भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वही कांग्रेस प्रत्याशी का ये बड़ा फेलियर माना जा रहा है कि वह काग्रेसी कार्यकर्ताओं पार्टी में नही रोक पाए।