अपराधहरिद्वार

“बच्चों वाली बंदूक से सोशल मीडिया पर बनाया भौकाल, ज्वालापुर पुलिस ने उतार दी हेकड़ी, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस ने उसे धर दबोचा। ज्वालापुर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे इस युवक की “भौकालबाज़ी” का पर्दाफाश होते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देशों के क्रम में, सोशल मीडिया पर भ्रामक व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में ज्वालापुर क्षेत्र में पिस्टल के साथ वीडियो वायरल होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो की जांच की। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष और भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। प्रभारी चौकी बाजार राकेश कुमार, चेतक पुलिसकर्मियों कांस्टेबल आलोक नेगी व कपिल कुमार ने आरोपी को उसके पते से पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र कुमार पुत्र ओमी सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (हाल निवासी गली नंबर-1, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार) ने स्वीकार किया कि उसने वीडियो में दिखाई गई पिस्टल नकली थी। पिस्टल की जांच करने पर वह प्लास्टिक व रबर से बनी नकली पिस्टल पाई गई। इसके बावजूद आरोपी द्वारा इस प्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका उत्पन्न की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!