अपराधदेहरादून

“युवती का चापड़ से गला रेतने वाला हत्यारोपी चंद घंटों में गिरफ्तार..

लापरवाही बरतने पाए चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: शहर के व्यस्त दूल्हा बाजार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या ने पूरे देहरादून को दहला दिया। एक सिरफिरे युवक ने युवती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दहशत के चलते कई दुकानें बंद हो गईं।मृतका की पहचान गुन्जन श्रीवास्तव पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। वह दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह गुन्जन स्कूटी खड़ी कर गली से दुकान की ओर जा रही थी, तभी उसके जीजा के घर के पास गली में आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।तीन साल से था संपर्क, रिश्तों को लेकर चल रहा था विवाद…..
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार (27 वर्ष), पुत्र कोमलराम, निवासी मन्नूगंज खुडबूड़ा, कोतवाली नगर ने खुलासा किया कि वह भी दूल्हा बाजार की एक दुकान में काम करता है। उसका मृतका से पिछले तीन वर्षों से संपर्क था और घर आना-जाना भी था। जब इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई तो उन्होंने आपत्ति जताते हुए आरोपी के परिवार को सूचित किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और चौकी खुडबूड़ा पर आपसी सहमति से संबंध समाप्त करने का एक समझौता पत्र भी दिया गया था।दो दिन पहले दी थी धमकी की शिकायत…..
पुलिस ने बताया कि घटना से दो दिन पूर्व युवती ने आरोपी द्वारा परेशान किए जाने को लेकर चौकी खुडबूड़ा में एक प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर और कार्यस्थल पर दबिश दे रही थी। पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही आरोपी ने फोन बंद कर लिया और पिछले दो दिनों से अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। लगातार पारिवारिक तनाव, पुलिस की दबिश और युवती द्वारा बातचीत बंद किए जाने से आरोपी मानसिक दबाव में था। इसी आवेश में आकर उसने सोमवार को इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…..
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को कोतवाली नगर क्षेत्र से चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है।लापरवाही पर गिरी गाज…..
मामले में पूर्व शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चौकी खुडबूड़ा के चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न नेगी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!