अपराधहरिद्वार

“सिडकुल पुलिस का एक्शन मोड: अवैध बंदूक संग युवक गिरफ्तार, मोबाइल झपटमार भी दबोचा..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई, अपराधियों पर कसा शिकंजा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान जहां एक संदिग्ध युवक को अवैध दो नाली बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया,

वहीं मोबाइल झपटमारी की घटना में आरोपी को जनता की मदद से पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
—————————————वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
—————————————सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
—————————————
अवैध दो नाली बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार…..थाना सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शैलेंद्र ममगई व चेतककर्मी मनीष ने पतंजलि विश्वविद्यालय से आगे जंगल की ओर से आ रहे संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध दो नाली बंदूक व 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया, थाना सिडकुल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
—————————————
मोबाइल झपटमार को जनता ने दबोचा……

एक अन्य मामले में नवोदय नगर चौक के पास रिलैक्स कंपनी के समीप मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुषार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी इस्लामपुरदास, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में अ.उपनिरीक्षक हरीश शाह, अ.उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल विजेंद्र पवार, कांस्टेबल प्रदीप ज्वाला, शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!