
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: घर से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। थाना सिडकुल क्षेत्र में हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 07 फरवरी को वादी सुरेश सिंह की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से वन प्लस मोबाइल चोरी किए जाने के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
इसी क्रम में थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय चौहान की टीम ने सघन जांच और सुरागरसी करते हुए
मेट्रो अस्पताल जाने वाले मार्ग से आरोपी आकाश पुत्र सोहनवीर निवासी पाल विहार कॉलोनी, ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन ONE PLUS Nord बरामद किया गया।
पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेन्द्र तोमर, अ0उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल प्रदीप व होमगार्ड सुनील कुमार शामिल रहे।



