अपराधहरिद्वार

“महंत की गुमशुदगी निकली हत्या: कुल्हाड़ी से कत्ल, दंपत्ति समेत तीन गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में हत्याकांड का पर्दाफाश, हत्या कर सबूत जलाने वाले तीनों सलाखों के पीछे..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में महंत की गुमशुदगी का मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया। रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी की जांच करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपत्ति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मानसिक और वित्तीय दबाव से तंग आकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर महंत की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को नदी में बहा दिया।नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना भगवानपुर पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए महंत गुमशुदगी प्रकरण का खुलासा किया। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह ने बीती 10 फरवरी को कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास 5 फरवरी से बिना बताए लापता हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे पता चला कि महंत बृजेश दास का संपर्क बागपत निवासी एक महिला से था और अंतिम बार उसी से फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।पूछताछ में महिला ने बताया कि महंत बृजेश दास उसका पुराना परिचित था और अक्सर उसके घर आता-जाता था। महिला के अनुसार महंत द्वारा मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान किए जाने और दबाव बनाने से तंग आकर उसने 5 फरवरी को उसे घर बुलाया। पूर्व योजना के तहत घर पहुंचे महंत पर महिला के पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर रात के अंधेरे में शव और मोटरसाइकिल को नदी में बहा दिया।वारदात छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी चादर, गद्दा, कपड़े और शव लपेटने में इस्तेमाल सामग्री को आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से महंत का शव बरामद करने के साथ ही भूसे के ढेर में छिपाई गई कुल्हाड़ी, मोबाइल के अधजले पार्ट्स, बैटरी और जले कपड़ों की राख बरामद की।गिरफ्तार आरोपी…..
1:- संजीव पुत्र स्व. रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत (उ.प्र.)
2:/ संजीव की पत्नी (नाम गोपनीय)
3:- जोगेन्द्र पुत्र स्व. रामपाल, वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणापुलिस टीम…..
प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण, उपनिरीक्षक नीरज रावत, उपनिरीक्षक बालाराम जोशी, अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल उवैदउल्लाह, कांस्टेबल संजय पंवार, महिला कांस्टेबल अनुपमा तथा कांस्टेबल महिपाल (सीआईयू रुड़की) ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!