उत्तराखंड

“वक्फबोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात..

रमजान में अतिक्रमण हटाने और वक्फ संपत्तियों से जुड़ी कार्रवाई पर रोक की मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रमजान के पवित्र महीने में अतिक्रमण हटाने और वक्फ संपत्तियों से जुड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की।बैठक के दौरान शम्स ने कहा कि रमजान इबादत, संयम और आध्यात्मिक साधना का महीना होता है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से समुदाय की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस अवधि में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिए जाएं, ताकि लोग शांतिपूर्वक अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें।शम्स ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पवित्र माह में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों के अधिकारों और आस्थाओं का सम्मान करती है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए संवेदनशीलता के साथ काम करेगी।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखने को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि किसी को भी डरने या भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है और प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे कि रमजान के दौरान आवश्यक सतर्कता और संवेदनशीलता बरती जाए।इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने CBSE बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज से तरावीह की नमाज के दौरान ध्वनि स्तर कम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौहार्द बनाए रखते हुए इबादत के इस पवित्र माह को बिना किसी डर और खौफ के गुजारा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!