उत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

“मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास, राम सिंह व भरत चौधरी बने कैबिनेट मंत्री..

चार साल इंतजार के बाद आखिरकार चुनावी वर्ष में हुआ धामी सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार, संतुलन साधने का हुआ प्रयास..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चुनावी वर्ष में धामी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार कर सियासी हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। सरकार ने एक साथ कई समीकरणों को साधने की कोशिश करते हुए पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इसमें हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, राजपुर रोड (देहरादून) से खजान दास, भीमताल से राम सिंह और रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी को शामिल किया गया है। शुक्रवार को खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार ने इस कदम के जरिए कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। भीमताल से राम सिंह को शामिल कर कुमाऊं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया, जबकि गढ़वाल मंडल के अलग-अलग हिस्सों से मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास व रुद्रपुर से भरत चौधरी को मौका देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।संगठनात्मक दृष्टि से भी यह विस्तार अहम माना जा रहा है। सभी नए मंत्रियों का पार्टी संगठन में लंबा अनुभव रहा है और अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में सरकार ने कार्यकर्ताओं को संदेश देने का प्रयास किया है कि संगठन में सक्रियता और निष्ठा का सम्मान किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!