हरिद्वार

“रुड़की में बच्चों के बेहतर इलाज की नई सौगात: ‘सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 24×7 सेवाएं शुरू..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: शहर के पुराना रेलवे रोड, गणेशपुर क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए ‘सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। तीन मंजिला इस अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. शाबान और डॉ. ऋषभ यादव द्वारा संयुक्त रूप से की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना है।अस्पताल का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कलियर विधायक फुरकान अहमद, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की।अस्पताल में नवजात शिशुओं और बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें एनआईसीयू (NICU), वेंटिलेटर, फोटोथेरेपी, इन्क्यूबेटर, वार्मर, पीलिया उपचार की विशेष सुविधा, संपूर्ण टीकाकरण व्यवस्था के साथ 24 घंटे इमरजेंसी एवं भर्ती सेवाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के सभी प्रकार के रोगों के उपचार की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है।मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल द्वारा 24×7 एनआईसीयू एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे गंभीर अवस्था में बच्चों को त्वरित उपचार मिल सके। अस्पताल के संचालक डॉ. मो. शाबान और डॉ. ऋषभ यादव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अभिभावकों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. ए.के. मिश्रा, नगर निगम के पूर्व महापौर गौरव गोयल, भाजपा नेता चेरब जैन, कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता, कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह, अकरम प्रधान, राव अफजल, तौकीर (चेयरमैन, पड़ली गुर्जर), शफक्कत चेयरमैन, आदिल फरीदी, कमल चावला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!